फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Contractor fined 10 thousand for negligence in street light maintenance

Hisar News: स्ट्रीट लाइट के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना

Tue, 05 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 05 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Contractor fined 10 thousand for negligence in street light maintenance
हांसी। शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर नगर परिषद ने रखरखाव एजेंसी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों के अनुसार शिकायतों के बावजूद समय पर लाइटें ठीक नहीं की जा रही थीं जिसके बाद निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शहर के विश्वकर्मा चौक, काली देवी रोड, गैस एजेंसी रोड, हाईवे, लाल सड़क और जींद रोड सहित कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद हैं। इससे रात के समय आवागमन में जोखिम बढ़ गया है और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है। निरीक्षण में पाया कि कई जगहों पर लाइटें बंद हैं। ठेकेदार को शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने पिछले वर्ष विजन इंडिया फर्म को करीब 55 लाख रुपये का टेंडर दिया था जो अब समाप्ति के करीब है। जल्द ही नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शहर में करीब 14 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं। इस वर्ष लगभग 2500 नई लाइटें लगाई जा रही हैं जिससे संख्या में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्ट्रीट लाइटों के लिए बड़े पोल लगाए हैं। कई जगहों पर पोल पर लगीँ लाइटें बंद मिलीं। इन लाइटों को हाइड्रा मशीन के जरिये ठीक कराया गया है। लापरवाही बरतने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाया है। - जयवीर सिंह, एमई, नगर परिषद, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed