फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Continuous increase in temperature of the city, mercury reached 45.6

Hisar News: शहर के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी, पारा 45.6 पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Continuous increase in temperature of the city, mercury reached 45.6
हिसार। शहर के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर रहा। इससे पहले शनिवार को यह 45.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही मौसम एकदम शुष्क व साफ रहा। सूर्य की तेज किरणों व गर्म हवाओं के कारण सुबह 11 बजे ही गर्मी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर 12 बजे तक आसमान से आग बरसने लग गई थी। यह हालात शाम पांच बजे तक रहे। दिन ढलने के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि दिन ढलने के बाद भी गर्म हवाएं चलती रहीं। इस दौरान बालसमंद में दिन का तापमान 46.1 डिग्री रहा। वहीं हिसार में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि बालसमंद में रात का तापमान 26.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन

-------------
पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा गर्म है मई माह
अगर पिछले साल मई में तापमान पर नजर डाले तो इस बार मई ज्यादा गर्म है। पिछले वर्ष मई में दिन का तापमान 45.1 डिग्री तक गया था, जो पिछली साल मई का सर्वाधिक था। मगर इस बार तापमान 45.6 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि इस माह के अभी 12 दिन बाकी हैं, जिसमें अभी नौतपा भी बाकी है। कहा जाता है कि नौतपा में गर्मी अपने जोरों पर होती है। अगर इस माह के रिकॉर्ड तापमान पर नजर डाले तो वर्ष 1998 में 26 मई को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed