{"_id":"5542ffcb45f2e55b7f8165f8bde1bc5b","slug":"continued-toll-free-number-18001801193-office-affair-will-not-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"18001801193 टोल फ्री नंबर जारी, नहीं काटने होंगे ऑफिस के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18001801193 टोल फ्री नंबर जारी, नहीं काटने होंगे ऑफिस के चक्कर
hisar
Updated Mon, 28 Jul 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
शहरवासियों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर में लंबे समय के इंतजार के बाद सोमवार को टोल फ्री नंबर की सेवा शुरू हो गई है। टोल फ्री सेवा शुरू होने से शहरवासी अपने घर बैठे ही अपनी गली और मोहल्ले की शिकायत निगम के टोल फ्री नंबर 18001801193 पर दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
इस नंबर पर कॉल करने पर लोगों के फोन और मोबाइल से कोई पैसा नहीं कटेगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि निगम लोगों की ओर से प्राप्त शिकायतों को कितनी प्राथमिकता के साथ कराता है और कितने दिनों में शिकायत का समाधान करता है।
विज्ञापन
ये शिकायतें करवा सकेंगे दर्ज
टोल फ्री नंबर पर शहर के लोग टूटी पड़ी सड़कों, स्ट्रीट लाइट, बंद पड़े सीवर, पानी न आने की समस्या, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बिल्डिंग के नक्शों में आ रही परेशानी सहित निगम से संबंधित अन्य समस्याएं टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों पर निगम अधिकारियों की ओर से तुरंत कार्रवाई का जाएगी।
विज्ञापन
शिकायतों पर होगी मॉनिटरिंग
नगर निगम के सचिव दीपक सूरा ने बताया कि नगर निगम में शहर भर से आनी वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए हर शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर, उसका पता और उसकी ओर से दर्ज कराई गई शिकायत को नोट किया जाएगा।
फिर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को उस शिकायत का समाधान करने के लिए कहा जाएगा। सूरा ने बताया कि कुछ दिन बाद शिकायतकर्ता से फोन करकर पूछा जाएगा कि उसकी शिकायत का समाधान किया गया है या नहीं। अगर शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो संबंधित अधिकारी से उसके बारे में पूछा जाएगा।