फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress leader Kumari Selja in Hisar said decision of CM and Deputy CM of state will taken by high command

हिसार में कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा बोलीं: प्रदेश के सीएम और डिप्टी सीएम का फैसला हाईकमान करेगा

Thu, 23 Nov 2023 02:04 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 Nov 2023 02:04 PM IST
सार

कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने वीरवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 3 दिसंबर को पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। अब कांग्रेस का फोकस 2024 लोकसभा तथा हरियाणा विधानसभा पर है। कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर पार्टी में कुछ अंदरुनी बात होती है।

विज्ञापन
Congress leader Kumari Selja in Hisar said decision of CM and Deputy CM of state will taken by high command
कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी का संदेश लेकर जल्द ही प्रदेश की सभी दस लोकसभा क्षेत्र में यात्रा निकालूंगी। यह यात्रा हरियाणा की सभी 90 विधानसभा क्षेत्र को कवर करेगी। पांच राज्यों का चुनाव परिणाम आने के बाद यात्रा का रुट प्लान तय कर दिया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के सभी नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा ,डिप्टी सीएम कौन होगा ? यह पार्टी हाइकमान तय करेगा। पार्टी को हर एक कार्यकर्ता को हाईकमान का फैसला मानना होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने वीरवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 3 दिसंबर को पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। अब कांग्रेस का फोकस 2024 लोकसभा तथा हरियाणा विधानसभा पर है। कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर पार्टी में कुछ अंदरुनी बात होती है। हमारी पार्टी में भी हैं। अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही करता है। कुमारी सैलजा ने कहा कि जनता के कल्याण के लिए चलाई जा रही कांग्रेस की योजनाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुफ्त की रेवड़ी बता कर जनता का अपमान करते हैं। अब तक 1200 रुपये का सिलिंडर बेच रहे थे। चुनाव नजदीक देखकर 200 कम किए ,उसे भी उपहार का नाम देकर प्रचार कर रहे हैं। भाजपा राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में हमारे घोषणा पत्र की कॉपी कर रही है।
विज्ञापन


ईडी के छापे, बीजेपी में शामिल होते ही क्लीनचिट
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम को अपने टूल किट के तौर पर उपयोग कर रही है। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई इसी का हिस्सा है।विपक्ष के नेताओं पर लगातार ईडी की छापेमारी कर आतंक मचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा में शामिल होते ही ईडी से क्लीनचिट मिल जाती है।अब तो आम लोग भी ईडी पर चुटकले बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को पीड़ित बताने का पुराना तरीका
एक सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने कहा कि आप पूरा वीडियो देखिए पीएम को पिता को मल्लिकार्जुन खरगे ने कोई गाली नहीं दी। पीएम का खुद को पीड़ित बताकर सहानुभूति लेने का यह पुराना तरीका है। पीएम हर छोटी छोटी रैली में जा रहे हैं लेकिन पिछले मणिपुर में जाने के लिए उनके पास समय नहीं है। एक बार भी मणिपुर नहीं गए यह कैसी नीति है।


पनौती ....
सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने किसी का नाम लेकर पनौती नहीं कहा। भाजपाई कह रहे हैं कि प्रधानमंदी मोदी को गाली दी है। राहुल ने किसी का नाम लिया ही नहीं। थोडा बहुत मजाक तो चलना भी चाहिए। भाजपाई खुद तो व्यंग्य करते हैं लेकिन खुद पर आए तो सहन नहीं कर पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed