फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress leader Ashok Tanwar, I forgive those who attack over me, says Tanwar, Hisar

मुझ पर हमला करने वालों को मैंने माफ किया : अशोक तंवर

Mon, 19 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 19 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Ashok Tanwar, I forgive those who attack over me, says Tanwar, Hisar
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर - फोटो : bureau

कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि दिल्ली में हमला करने वालों को मैंने सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर माफ कर दिया है। जिन्होंने गलती की थी उन्हें गलती का पूरा अहसास है। कांग्रेस में काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों की जल्द ही छुट्टी होगी।

विज्ञापन

कांग्रेस भवन में रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि हमने प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी दी हुई है। कुछ लोग सही से काम नहीं कर रहे। ऐसे लोगों की जानकारी मैंने हाईकमान को भेजी है। जल्द ही ऐसे लोगों की छुट्टी कर दी जाएगी। काम करने वाले लोगों को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


सीनियर लीडर्स को यूथ कांग्रेस में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दस साल पहले यूथ कांग्रेस से सीनियर कांग्रेस में इंट्री कर ली थी। तब से यूथ कांग्रेस में दखल नहीं देता। सीनियर लीडर्स को यूथ कांग्रेस में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला अध्यक्ष घोषित किए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए समय सीमा नहीं बताई। मीडिया के सवाल पर अशोक तंवर ने कहा कि दिल्ली में हमला करने के आरोपियों को मैंने सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर माफ कर दिया है। उनसे पूछा गया कि जिन्होंने हमला किया उन्हें तो माफी मांगना तो दूर गलती का अहसास तक नहीं। इस पर अशोक तंवर ने कहा कि उन लोगों को गलती का पूरा अहसास है। मैंने अपनी ओर से माफ कर दिया है। इस मामले को लेकर जांच रिपोर्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब हाईकमान क्या करेगा यह उन पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैशलेस के बाद अब लेसकैश पर आ गई सरकार
अशोक तंवर ने कहा कि नोटबंदी को लेकर सरकार लगातार बयान बदल रही है। कालाधन, आतंकवाद, भ्रष्टाचार के मुुद्दे को छोड़ सरकार कैशलेस के बाद अब लेस कैश पर आ गई है। सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि हमने कैश कम से कम रखने के लिए यह फैसला लिया। पीएम ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। हालात सामान्य होने में 8 महीने से लेकर ढाई साल तक का समय लगेगा।


ये थे मौजूद
इस मौके पर आदमपुर से प्रत्याशी रहे सतेंद्र सिंह, नारनौंद से प्रत्याशी रहे राजबीर संधू, प्रदेश महासचिव टेकचंद मिढढा, सचिव राजेश अंबरसर, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल नवदीप गोदारा, जेपी ज्याणी, भूपेंद्र गंगवा, प्रदेश सचिव राजेंद्र ठाकुुर सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed