फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress has become a party of 'babu-beta' in Haryana: Kulbir Sohal

हरियाणा में कांग्रेस ‘बाबू–बेटा’ की पार्टी बनकर रह गई : कुलबीर सोहल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Congress has become a party of 'babu-beta' in Haryana: Kulbir Sohal
मीडिया से बातचीत करते कुलबीर सोहेल व अन्य
हिसार। पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी के राजनीतिक सलाहकार कुलबीर सोहल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अब ‘बाबू–बेटा’ की पार्टी बनकर रह गई है। यदि भिवानी से श्रुति चौधरी की टिकट न कटवाई गई होती तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय था। इसी कारण पार्टी के कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर जा चुके हैं और आने वाले समय में अन्य नेता भी पार्टी से किनारा कर सकते हैं।
विज्ञापन

हिसार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कुलबीर सोहल ने कहा कि इन नेताओं की नीतियों के चलते कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि यही स्थिति रही तो वर्ष 2029 से पहले कांग्रेस पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

कुलबीर सोहल ने कहा कि हरियाणा में अगले 20 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी का शासन रहेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के तहत करोड़ों रुपये के बजट से नहरों की सफाई, मॉडिफिकेशन और जल प्रबंधन से जुड़े कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रुति चौधरी ने अपने पिता स्व. सुरेंद्र सिंह और दादा स्व. बंसीलाल के पदचिह्नों पर चलते हुए अपने राजनीतिक और मंत्री कार्यकाल में विकास कार्य कर अलग पहचान बनाई है। बूस्टिंग स्टेशन, कैनाल बेस्ड वाटर डिस्ट्रीब्यूटर और बरसाती पानी प्रबंधन परियोजनाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने हरियाणा की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भाजपा संगठन पर कुलबीर सोहल ने कहा कि पार्टी ने नितिन नबीन को सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उनके नेतृत्व में युवा वर्ग लगातार भाजपा से जुड़ रहा है। भाजपा युवाओं की पार्टी है और आने वाले समय में युवा देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed