{"_id":"6ad3ca780dbc34ddfc011a4b","slug":"condition-of-scbc-community-centers-chaupals-to-improve-rs-841-crore-to-be-spent-on-174-projects-hisar-news-c-21-hsr1020-975261-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एससी-बीसी चौपालों की सुधरेगी सूरत, 174 कार्यों पर खर्च होंगे 8.41 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एससी-बीसी चौपालों की सुधरेगी सूरत, 174 कार्यों पर खर्च होंगे 8.41 करोड़
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा ग्रामीण विकास फंड एडमिनिस्ट्रेशन बोर्ड (एचआरडीएफए) ने जिले के गांवों में अनुसूचित जाति (एससी) और पिछड़ा वर्ग (बीसी) की चौपालों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के 174 कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी दी है। इन पर 8 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। राशि रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों के एफडीएमएस बैंक खातों में एकमुश्त भेजी जाएगी।
राशि जारी होने की तारीख से छह महीने के भीतर कार्य पूरे करने होंगे। निर्माण केवल ग्राम पंचायत की आधिकारिक भूमि पर कराया जा सकेगा। यदि किसी कार्य के लिए पहले ही किसी अन्य योजना या फंड से राशि मंजूर की गई है, तो एचआरडीएफए से मिली राशि लौटानी होगी। अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसियों को प्रत्येक कार्य की भौतिक और वित्तीय प्रगति विभागीय वेब पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन गांवों में होंगे विकास कार्य
बरवाला ब्लॉक: देवीगढ़ पुनिया में एससी चौपाल का नवीनीकरण (4.64 लाख रुपये), बधावड़ और बनभौरी में वाल्मीकि चौपालों का नवीनीकरण तथा ढांड व गैबीपुर में चौपालों के कार्य।
विज्ञापन
हिसार-2 ब्लॉक: मुकलान में बीसी चौपाल में शौचालय निर्माण और वृद्ध आश्रम की मरम्मत (3.69 लाख रुपये), देवा, जाखोद खेड़ा और सिंघरान में चौपालों के कार्य।
आदमपुर ब्लॉक: खारा बरवाला में एससी चौपाल और आदमपुर में नायक चौपाल का नवीनीकरण।
हांसी-1 ब्लॉक: कुतुबपुर, रामायण, सोरखी, हाजमपुर, पुठ्ठी मंगल खां और ढाणी पीरवाली में चौपालों की मरम्मत।
उकलाना ब्लॉक: कुंदनपुरा, भैरी अकबरपुर, बुढ़ाखेड़ा और सुरेवाला में वाल्मीकि व रविदास चौपालों की मरम्मत।
नारनौंद ब्लॉक: खेड़ी सिंहराण, हैबतपुर, कापड़ो और नाड़ा में एससी-बीसी चौपालों का जीर्णोद्धार।
-- -- -- -- -- -
सभी विकास एजेंसियों को निर्माण कार्यों की निगरानी करने और नियमों व निर्धारित मानकों के अनुसार काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ता से किसी भी हालत में समझौता नहीं होगा।
- डॉ. सुभाष चंद्र, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, हिसार।