फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   compunder ‘kidnap’ by co worker family member

महिला सहयोगी को कॉल की तो कंपाउडर का हुआ ‘अपहरण’

Wed, 16 Dec 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
compunder ‘kidnap’ by co worker family member

पुष्पा कांप्लेक्स स्थित दिल्ली रोड पर शांति अस्पताल के कंपाउडर 20 वर्षीय गोविंद का गाड़ी सवार चार लोग अपहरण कर ले गए।

विज्ञापन


पहले वह उसे अस्पताल के ऊपर बने कमरे से बुलाकर लाए और पीटते हुए आसमानी रंग की कार में डालकर ले गए। घटना ठीक पौने चार बजे कि है।

लोग जब तक समझ पाते अपहरण करने वाले उसे जिंदल चौक की तरफ लेकर फरार हो गए। आरंभ में आसपास के मार्केट के लोगों ने इसे आपसी मामला समझा मगर जब डॉक्टर व अन्य स्टाफ को मामले के बारे में पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। शहर को चारों तरफ से नाकाबंदी करवा दी। करीब ढाई घंटे बाद गाड़ी सवार युवक उसे बस स्टैंड के पास छोड़कर चले गए।

अपहृत ने डॉक्टर के पास किया फोन
अपहरण के कुछ समय बाद गोविंद ने अस्पताल के डॉक्टर केवी सिंह के पास फोन किया। उसने कहा कि सर मुझे अपहरणकर्ता जिंदल चौक के पास छोड़ गए।

युवक इसके बाद भी दो घंटे तक अस्पताल नहीं पहुंचा। अस्पताल का स्टाफ व गोविंद का भाई राजेश उसे ढूंढता रहा लेकिन वह नहीं मिला। सीआईए की टीम सहित सिविल लाइन थाना पुलिस उसे ढूंढती रही।
विज्ञापन


मामले के बारे में जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस असमंजस में पड़ गई। सिविल लाइन थाना पुलिस की पीसीआर पहले डाबड़ा पुल के नीचे स्थित शांति अस्पताल में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहुंचकर पता चला कि ऐसा कोई मामला नहीं तो पुलिस जिंदल चौक स्थित शांति अस्पताल पहुंची। वहां भी उन्हें कोई ऐसा मामला नहीं मिला। आखिर में पुलिस पुष्पा कांप्लेक्स स्थित शांति अस्पताल में पहुंची।

गोविंद बोला सहयोगी वापस मांगे थे रुपये
गोविंद ने बताया कि एक महिला साथी उसके साथ अस्पताल की लैब में काम करती है। उसने उसे दो हजार रुपये उधार दिए हुए हैं। गोविंद के अनुसार उसने महिला साथी के पास कॉल कर दी।

कंपाउडर का कहना है कि फोन महिला के परिजनों ने उठा लिया। उन्हें गलत फहमी हो गई और उन्होंने ऐसा कर दिया। जब वे उसे गाड़ी में डालकर ले गए तो उसने उन्हें पूरा मामला बताया और वे गलती मानते हुए उसे बस स्टैंड के पास छोड़कर चले गए।


युवक ने बताया कि अपहरण करने वाले पहले उसे तोशाम रोड जिंदल चौक के आसपास घुमाते रहे। उन्होंने ही डॉक्टर के पास कॉल करवाई थी कि वे उसे जिंदल चौक पर छोड़कर चले गए। बाद में वे उसे बस स्टैंड छोड़कर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed