फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Complete ban on selling and playing of fire crackers in Hisar

हिसार में पटाखे बेचने और बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Complete ban on selling and playing of fire crackers in Hisar
हिसार। कोरोना काल के बीच इस बार दिवाली पर कुछ छूट मिली थी, लेकिन दिवाली पर पटाखे बजाने की पाबंदी की खबर सुनते ही लोगों में मायूसी छा गई थी। हालांकि सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में हरियाणा के 14 जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में पटाखे बजाने के लिए छूट तो दी, लेकिन ये छूट सिर्फ ग्रीन पटाखे बजाने को लेकर थी। इस छूट के अनुसार रात आठ से 10 बजे तक ही पटाखे बजा सकते है। सोमवार को इसी कड़ी में हिसार वासियों के लिए मायूस करने वाली खबर आई है। दरअसल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सोमवार को एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि इस बार हिसार में पटाखे बेचने व बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने डीसी डॉ. प्रियंका सोनी को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

ये लिखा एडवाइजरी में
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि दिवाली, गुरुपर्व और कार्तिक पूर्णिमा, क्रिसमस की पूर्व संध्या के त्योहारी मौसम के करीब, नए साल की पूर्व संध्या पर, लोग आमतौर पर पटाखे जलाते हैं। जो सांस की समस्या से जूझ रहे रोगियों के लिए हानिकारक है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों के लिए भी समस्या बढ़ सकती है। एडवाइजरी में लिखा है कि 2019 में एक्यूआई खराब रहा, लेकिन 2020 में एक्यूआई बहुत खराब रहा।
विज्ञापन

---
पटाखे खरीदने की तैयारी में थे दुकानदार
उल्लेखनीय है कि रविवार को सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में हिसार का नाम नहीं था। पाबंदी सिर्फ एनसीआर के आसपास वाले क्षेत्रों में थी। जिस पर हिसार के कई पटाखा विक्रेता पटाखे खरीदने की योजना बनाने लगे थे। ऐसे में कई तो शायद खरीद भी चुके होंगे, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जारी एडवाइजरी के बाद पटाखा विक्रेताओं में एक बार फिर मायूसी छाएगी। हर वर्ष पटाखा विक्रेताओं को ड्रॉ के बाद लाइसेंस जारी होते थे। इस बार ड्रॉ नहीं निकला था। पटाखा विक्रेता अपने पुराने लाइसेंस के आधार पर ही पटाखे खरीदने की योजना में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
इस बार हिसार में पटाखे बेचने और बजाने पर प्रतिबंध है। कोई भी व्यक्ति पटाखे बेचता या बजाता दिखा तो उस पर कार्रवाई होगी।
- डॉ. प्रियंका सोनी, डीसी, हिसार।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed