{"_id":"6966810696a95466180b7ff0","slug":"complaints-of-substandard-materials-being-used-in-the-construction-of-gas-agency-road-samples-have-been-collected-hisar-news-c-21-hsr1020-790095-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गैस एजेंसी रोड के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत, सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गैस एजेंसी रोड के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत, सैंपल भरे
Tue, 13 Jan 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
हांसी। दो वर्ष पहले बनी क्रांति चौक से तोशाम चुंगी गैस एजेंसी रोड के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर नगर परिषद की तकनीकी शाखा ने मंगलवार को रोड से सैंपल भरे। यहां से तीन सैंपल भरे गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
रोड का निर्माण 2.29 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। सैंपल लेने की कार्रवाई शिकायतकर्ता जोगिंदर के लगाए गए आरोपों के बाद की गई है। कार्रवाई नगर परिषद के एक्सईएन विक्की कुमार के निर्देश पर की गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताएं बरती गई हैं। उनके अनुसार, निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है।
रोड का निर्माण दो वर्ष पहले हुआ था। शिकायत पर सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी ठेकेदार को पूरा भुगतान नहीं किया है।- जयवीर, एमई, नगर परिषद।