{"_id":"654931dfc067b793e90868c8","slug":"complaint-given-for-demanding-more-than-the-fixed-rate-of-dap-fertilizer-in-balsamand-hisar-news-c-21-hsr1020-255235-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बालसमंद में डीएपी खाद के तय रेट से ज्यादा मांगने पर दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बालसमंद में डीएपी खाद के तय रेट से ज्यादा मांगने पर दी शिकायत
विज्ञापन
बालसमंद स्थित हरियाणा सरकार का मान्यता प्राप्त उत्तम बीज भंडार
बालसमंद। गांव बालसमंद में उत्तम बीज भंडार द्वारा डीएपी खाद के तय रेट से ज्यादा मांगने और खाद न देने की शिकायत विभाग में दी गई। बालसमंद निवासी राजकुमार ने बताया कि वह रविवार को हरियाणा सरकार का मान्यता प्राप्त उत्तम बीज भंडार से डीएपी खाद के दो बैग लेने के लिए गया तो मालिक ने डीएपी खाद के तय रेट 1350 रुपये से अधिक 1500 रुपये की मांग की।
रविंद्र ने तय रेट से अधिक रेट न देने की कही तो उन्होंने खाद देने से मना कर दिया और कहा कि डीएपी खाद का स्टॉक नहीं है। रविंद्र ने इसकी सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी तो एडीओ मौके पर पहुंचे। तब दुकान मालिक ने कुछ डीएपी के बैग दूसरे स्थान पर भेजने के लिए गाड़ी लोड की हुई थी। रविंद्र ने गाड़ी डीएपी और अधिकारियों को वीडियो बनाकर उच्च अधिकारियों को लिखित में शिकायत करके उचित कार्रवाई की मांग की है।
बालसमंद के खाद बीज भंडार के स्टोक के बावजूद खाद न देने और तय रेट से ज्यादा रेट मांगने की शिकायत मिली है। विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। - राजबीर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, कृषि विभाग हिसार