फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Complaint against actress

अभिनेत्री मुनमुन दत्ता पर अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप, एसपी को दी शिकायत

Wed, 12 May 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Complaint against actress
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के बाद अब टीवी की मशहूर अभिनेत्री व तारक मेहता का उल्टा चश्मा धारावाहिक की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता भी अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में फंसती नजर आ रही है। नेशनल अलायंस फॉर अनुसूचित ह्युमन राइट के संयोजक रजत कलसन ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत देकर आरोप लगाया है कि मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उसे यूट्यूब पर वीडियो डालनी है, जिसमें वह अच्छा दिखना चाहती है। मगर उसने वहां पर अपमानजनक टिप्पणी की है। कलसन ने अपनी शिकायत में कहा कि उक्त अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर पूरे भारत में अनुसूचित जाति का अपमान किया है। इससे पूरे अनुसूचित जाति समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। कलसन ने एसपी को शिकायत देकर मांग की है कि मुनमुन दत्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और उसे गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed