फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Competition winners were felicitated

Hisar News: पोस्टर निर्माण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

Sun, 23 Mar 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 23 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Competition winners were felicitated
बरवाला। गवर्नमेंट काॅलेज में शनिवार को कल्पना चावला साइंस सोसायटी के भौतिकी विभाग की ओर से भौतिकी में सफलता अनुसंधान के भविष्य के लिए संवेग विषय पर एक दिवसीय सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता के तौर पर गुजवि के भौतिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमेश कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर निर्माण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. दलबीर और मुख्य वक्ता डॉ. रमेश कुमार ने प्रमाणपत्र प्रदान देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य स्नातक के बाद भौतिकी के विविध अनुसंधान क्षेत्रों, कॅरिअर संभावनाओं और औद्योगिक एवं शिक्षण क्षेत्र में रोजगार पर अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा। डॉ. रमेश कुमार ने भौतिकी के आधुनिक अनुप्रयोगों, अनुसंधान के नवीनतम आयामों एवं उच्च शिक्षा के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. नीलम रही। इस अवसर पर डॉ. हरदीप, विकास चंद्र, रविंद्र नोहथा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विश्व जल दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

हिसार। नेहरू युवा केंद्र और आजाद हिंद युवा क्लब किरतान द्वारा संयुक्त रूप से विश्व जल दिवस मनाया गया। इस दौरान जल बचाव रैली निकाली गई। यह कार्यक्रम मानवी कुश्ती एवं जुड़ो अकेडमी में आयोजित किया गया। आजाद हिंद युवा क्लब प्रधान कपूर सिंह आर्य ने कहा कि जल का जीवन में बहुत महत्व है। उसके महत्व को जानना बहुत जरूरी है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। आज जिस तरह से अंधाधुंध जल का दोहन हो रहा है, उससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कोच गुरदीप पहलवान, हवा सिंह, ज्योति पहलवान, प्रोमिल आर्य, कुनाल, दिपिका, भावना, अनीता आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed