फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Colleagues accused of harassment in EHC employee's death due to heart attack

Hisar News: ईएचसी की हार्ट अटैक से मौत मामले में सहकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप

Sat, 12 Sep 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 12 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Colleagues accused of harassment in EHC employee's death due to heart attack
हिसार। लेखराम। फाइल फोटो
हिसार। फतेहाबाद पुलिस लाइन में तैनात ईएचसी लेखराम (48) की शनिवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह गांव भिवानी रोहिल्ला स्थित घर आए हुए थे। परिजनों ने उनके सहकर्मियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उनका दावा है कि प्रताड़ना के चलते लेखराम का तबादला रतिया कर दिया गया था। शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। सदर थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गांव बांडाखेड़ा निवासी दलबीर नंबरदार ने बताया कि लेखराम पुलिस विभाग में ईएचसी के पद पर तैनात थे और उनकी पोस्टिंग फतेहाबाद पुलिस लाइन में थी। शनिवार सुबह करीब छह बजे घर पर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए। पहले खन्ना अस्पताल में भर्ती कराया, इसके बाद सीएमसी ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलबीर के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में लेखराम ने अपने भाई जय सिंह को बताया था कि पुलिस लाइन में तैनात सहकर्मी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले लेखराम ने यूके में रह रहे अपने बेटे मोहित और दामाद मंदीप को भी इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बेटे मोहित से छुट्टी लेकर गांव आने के लिए कहा था, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही लेखराम की मौत हो गई।

शनिवार सुबह फतेहाबाद से पुलिस विभाग के अधिकारी भी हिसार पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मामले की जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed