फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana weather update: winds increased Cold in Haryana, day temperature drops by 6.2 degree in Karnal

हरियाणा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, करनाल में दिन का तापमान 6.2 डिग्री गिरा

Sun, 13 Dec 2020 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Haryana weather update: winds increased Cold in Haryana, day temperature drops by 6.2 degree in Karnal
हरियाणा में बढ़ी ठंड। - फोटो : फाइल फोटो

इस सीजन में लंबे समय बाद शनिवार को ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया। दिनभर कड़ी धूप निकली रही, लेकिन ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी। शनिवार को करनाल का दिन का तापमान 6.2 डिग्री की गिरावट के साथ 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक का दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा और 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


सिरसा का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, केवल भिवानी को छोड़कर प्रदेशभर में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। भिवानी का रात्रि तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



15 और 16 दिसंबर को फिर छाएंगे बादल
एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में 16 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा, परंतु 15 व 16 दिसंबर को कहीं-कहीं हल्के बादल छाने की भी संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होगी और कहीं-कहीं सुबह व देर रात्रि धुंध रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद सबसे प्रदूषित, सिरसा का एक्यूआई 78 पहुंचा

प्रदेश में सोमवार को जीटी रोड क्षेत्र के जिलों में वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक प्रदूषित शहर फरीदाबाद रहा, जहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 394 रहा। गुरुग्राम का 346, सोनीपत का 348 और पानीपत का एक्यूआई 319 दर्ज किया गया।

फतेहाबाद और सिरसा प्रदेश के एकमात्र दो ऐसे जिले रहे, जहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से कम रहा। फतेहाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 88 और सिरसा का 78 रहा। हिसार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 रहा।

 

जिला अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 22.1 13.4
भिवानी 26.3 8.4
हिसार 24.0 10.4
करनाल 20.2 15.4
नारनौल 23.0 12.3
रोहतक 19.5 14.0
सिरसा 20.1 10.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed