फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cold, cold in Hisar, temprature down fall 0.7, Hisar

हिसार में पारा फिर शून्य के करीब पहुंचा

Thu, 19 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 19 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Cold, cold in Hisar, temprature down fall 0.7, Hisar
ठंड - फोटो : bureau

न्यूनतम तापमान फिर से शून्य के करीब रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को दिन का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी का प्रकोप बुधवार को जारी रहा।

बुधवार को तापमान एक बार फिर से जीरो के करीब आ गया। इस मौसम का यह दूसरा सबसे सर्द दिन रहा। इससे पहले 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 0.1 रिकॉर्ड किया गया था। 15 जनवरी के बाद आसमान में बादलों के प्रभाव के बाद न्यूनतम तापमान में उछाल आया था। न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम है। इस समय दिन का अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।
विज्ञापन


जनवरी में न्यूनतम तापमान
10 जनवरी  2.5 डिग्री सेल्सियस
11 जनवरी  1.0 डिग्री सेल्सियस  
12 जनवरी 1.1 डिग्री सेल्सियस
13 जनवरी 0.1 डिग्री सेल्सियस
14 जनवरी 1.5 डिग्री सेल्सियस
17 जनवरी  3.6 डिग्री सेल्सियस
18 जनवरी 0.7 डिग्री सेल्सियस

अगले तीन दिन सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी। 25 जनवरी के आसपास बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राज सिंह, एचओडी मौसम विभाग

तीन दिन बरसात
जनवरी में अब तक तीन दिन मामूली बरसात रिकॉर्ड की गई है, जिसमें 8 जनवरी, 15 जनवरी को शहर में भी बरसात रिकॉर्ड की गई। इस समय हुई बरसात से फसलों को फायदा पहुंचा है, जिसमें गेहूं, सरसों, जौ की फसल को सबसे अधिक लाभ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed