{"_id":"6761b704b8179ebccd0ae416","slug":"cold-and-smog-showed-their-strength-while-the-sun-weakened-hisar-news-c-21-hsr1005-526899-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सर्दी और स्मॉग ने दिखाया जोर तो सूरज के तेवर ढीले पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सर्दी और स्मॉग ने दिखाया जोर तो सूरज के तेवर ढीले पड़े
Tue, 17 Dec 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
हिसार। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट का असर मंगलवार को अधिकतम तापमान पर भी नजर आया। दिन का तापमान सोमवार की तुलना में 2.9 डिग्री कम होकर 20.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्दी और स्मॉग के असर से सूरज के तेवर ढीले नजर आए। दोपहर 12 बजे तक हवा में प्रदूषण की चादर छाई रही। शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में 272 दर्ज किया गया, जो बढ़कर सात बजे तक 291 पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ ने अगले तीन दिन तक शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
मंगलवार सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो स्मॉग की घनी चादर की वजह से कम दृश्यता का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे तक हवा में प्रदूषण की परत रही। इसकी वजह से इस मौसम में पहली बार सूरज के तेवर नरम रहे। अधिकतम तापमान में गिरावट का असर आमजन पर साफ दिखा। सोमवार तक दिन में गर्म कपड़े उतार देने वाले लोग दिनभर टोपी, मफलर और जैकेट पहने नजर आए। शाम चार बजे बाद सर्दी ने और जोर पकड़ लिया और छह बजे बाद तो सड़कों के किनारे कामगार अलाव तापते देखे गए। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक आगामी तीन दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
मास्क पहनें, सैर करने से परहेज करें
एक्यूआई एकाएक बढ़ने की वजह से सांस के रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर आंखों में जलन और गले में गले में खराश महसूस होती रही। चिकित्सकों के मुताबिक ऐसे मौसम में जहां तक संभव है घरों के अदंर ही रहें। ज्यादा जरूरी होने पर मास्क लगाकर बाहर निकलें। सुबह और शाम को पार्कों में सैर करने से परहेज करें। सांस रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों को तो घर से बाहर ही न निकलने दें। नागरिक अस्पताल में रोजाना इन बीमारियों से ग्रस्त 15 से 20 मरीज उपचार और दवा लेने के लिए आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय चुघ ने बताया कि सर्दी का मौसम हृदय और सांस के रोगियों के लिए खतरनाक होता है। इन मरीजों को धूप निकलने के बाद ही सैर पर जाना चाहिए। सांस के मरीजों को दवाइयां समय पर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
दिन भर ये रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक
सुबह 9 बजे 263
दोपहर 12 बजे 262
शाम 4 बजे 272
शाम 7 बजे 291
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बीते 5 दिनों में तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
13 दिसंबर 21.7 1.7
14 दिसंबर 22.5 4.1
15 दिसंबर 22.7 1.7
16 दिसंबर 23.3 0.6
17 दिसंबर 20.4 1.6