फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM will honor 22 young entrepreneurs on World Entrepreneurship Day today

Hisar News: सीएम आज विश्व उद्यमिता दिवस पर 22 युवा उद्यमियों को करेंगे सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
CM will honor 22 young entrepreneurs on World Entrepreneurship Day today
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 21 अगस्त को मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय विश्व उद्यमिता दिवस में सीएम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इंदिरा गांधी सभागार में 22 स्टार्टअप को 114.3 लाख रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित करेंगे।कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि इस मौके पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीएम नव उद्यमियों को संबोधित करेंगे। इनसे संवाद भी स्थापित कर नए उद्यम स्थापित करने के अनुभव की जानकारी भी प्राप्त करेंगे । समारोह के दौरान इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम के बाहर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसके माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा नवाचार के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदर्शनी में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

धारा 163 लागू, उल्लंघना पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि 21 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर धारा 163 लागू की है। कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में वर्णित प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत जिलाधीश ने विभिन्न प्रतिबंध/निषेधाज्ञा के आदेश पारित किए हैं। आदेशों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






इनको मिलेगा सम्मान
नाम-- जिला -- स्टार्टअप --- पुरस्कार
अंकित- झज्जर- ओराप्लेनेट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड -- 7.5 लाख रुपये
वीरेंद्र बाजवां -पंचकूला- वीएमडब्ल्यू न्यूट्रास्यूटिकल्स (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड 7.5 लाख रुपये
स्वाति शर्मा - गुरुग्राम -पार्थवी ऑर्गेनिक विजन प्राइवेट लिमिटेड 7.5 लाख रुपये
सौरभ गौतम- नोएडा- कृषि गुरुकुलम प्राइवेट लिमिटेड 4 लाख रुपये
प्रदीप सिंह -रोहतक- बागड़ी मिल्क पार्लर प्राइवेट लिमिटेड 2 लाख रुपये
कामिल- अमरोहा,यूपी- हाइड्रोन फ्लाइंग एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड 2 लाख रुपये
आलोक- मथुरा, यूपी- उत्कर्ष टेक्नोवेशन प्राइवेट लिमिटेड 2 लाख रुपये,
प्रयाग- हिसार- खांडेवाला एग्री टेक प्राइवेट लिमिटेड 9.2 लाख रुपये
अजय - हिसार- एएनएस फार्माग्रो इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड 10 लाख रुपये
निखिल शारदा-जमेशदपुर, छतीसगढ- हेल्दी स्कूप प्राइवेट लिमिटेड 2 लाख रुपये
वेदप्रकाश- करनाल- हिंदुस्तान एग्रो केयर प्राइवेट लिमिटेड 10 लाख रुपये
विविन राणा- हिसार- लहर सस्टेनेबल एग्री प्राइवेट लिमिटेड 10 लाख रुपये
आंचल सक्सेना- गाजियाबाद, यूपी - मायोहो फूड एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 6 लाख रुपये
मोहित- मोहाली- एम्ब्रोनिक ग्रीन ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड 6 लाख रुपये,
अंकित अहलावत- झज्जर -हर्बचिक एफ एंड बी प्राइवेट लिमिटेड 3 लाख रुपये
गुरुवंत सिंह - लुधियाना,पंजाब- बी.जी. इनोवेटेक (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड4.4 लाख रुपये
पुनीत दत्ता - फरीदाबाद -आटाेवेयर बायोडिग्रेडेबल प्राइवेट लिमिटेड 2.4 लाख रुपये
सुभाष कंबोज- यमुनानगर - कम्बोज हनी बी फार्म प्राइवेट लिमिटेड 4 लाख रुपये
कृष्ण नैन - सिरसा- एसजीए फ्रेशवेज प्राइवेट लिमिटेड 4.8 लाख रुपये
सुनील कुमार- हिसार- केविनटेक प्राइवेट लिमिटेड 2 लाख रुपये
विशाल- हिसार - जगदेव ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड 4.4 लाख रुपये
अवनी- जारप्टिका फूड एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड की फाउंडर 3.6 लाख रूपए,
--------
10 सितंबर तक करें आवदेन...
एबिक के नोडल ऑफिसर एवं मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश गेरा ने बताया कि हरियाणा के युवा, किसान व उद्यमी खेती से संबंधित अपने स्टार्टअप की शुरूआत करना चाहते हैं तो एबिक में पहल व सफल नाम से फार्म पर 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिसके माध्यम से हरियाणा निवासी 25 लाख रुपये तक की अनुदान राशि व 45 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed