फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM to honor 45 progressive farmers from the state at the agricultural fair.

Hisar News: कृषि मेले में प्रदेश के 45 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
CM to honor 45 progressive farmers from the state at the agricultural fair.
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में एक अक्तूबर से दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के 45 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय (विवि) के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने मंगलवार को मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को समुचित प्रबंध के निर्देश दिए। कुलपति ने बताया कि मेले में किसानों को नई कृषि तकनीकों और नवाचारों से परिचित कराएगा।
विज्ञापन


सम्मानित होने वाले किसान

करनाल से पलविंदर सिंह और देवेन्द्र सिंह, मंडकोला से सुशील डागर और किशोर, सदलपुर से बलजीत यादव और प्रीति, भिवानी से राजकुमार तंवर और बिजेंद्र सिंह, यमुनानगर से जसमिंदर सिंह और अंजू रानी, पानीपत से बिजेंद्र सिंह और नीलम, महेंद्रगढ़ से जयप्रकाश और संगीता, जींद से राममेहर और वीरेंद्र, कैथल से प्रदीप कुमार और प्रवीन कुमार, फरीदाबाद से शशांक त्यागी और सविता शर्मा, पंचकूला से तरनजीत सिंह बैदवान और अंबिका राणा, सोनीपत से जिले सिंह व सौभाग्यवती, कुरुक्षेत्र से संदीप चहल और अनुराधा, छपेड़ा (नूंह) से प्रीति, फतेहाबाद से रणधीर सिंह और सुनिता, झज्जर से नीरज कुमार और सुशीला, अंबाला से हरविंद्र सिंह और अमरीता रानी, बावल से दिनेश कुमार और हनुमान, रोहतक से देवेंद्र सिंह और प्रवीण, सिरसा से मोहन लाल और नीतू रानी, साइना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान (हिसार) से विनोद कुमार व मनीषा, हांसी से कुलवीर सिंह और राजकुमार पहल और चरखी दादरी से सतीश कुमार और सुरनजीत को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed