फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM STARTED new work progress in hisar

सीएम आज हिसार में, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

Thu, 16 Jan 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
CM STARTED new work progress in hisar
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 16 जनवरी को हिसार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे तथा कृषि व सहायक सेक्टर्स के प्री-बजट कंसल्टेशन कार्यक्रम में विशेषज्ञों व बुद्घिजीवियों के साथ मंथन करेंगे। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार सुबह 10 बजे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वे अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक हॉस्टल, दीनदयाल उपाध्याय जैविक खेती उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ करेंगे तथा कृषि व कृषि से संबंधित सहायक क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों व बुद्धिजीवियों के साथ प्री-बजट मंत्रणा कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में नवनिर्मित टीचिंग ब्लॉक-8 तथा गर्ल्स हॉस्टल-4 के तृतीय चरण के विस्तार का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में लड़कों के इंटरनेशनल हॉस्टल तथा गुजवि परिसर में बनने वाले 10 ई-टाइप मकानों का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed