फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM sir, Announcements of multilevel parking, waste disposal plant, dairy shifting are incomplete for seven and a half years

सीएम साहब! साढ़े सात साल से अधूरी हैं मल्टीलेवल पार्किंग, कचरा निस्तारण संयंत्र, डेयरी शिफ्टिंग की घोषणाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
CM sir, Announcements of multilevel parking, waste disposal plant, dairy shifting are incomplete for seven and a half years
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहरलाल करीब दस महीने बाद शनिवार को हिसार आ रहे हैं। ऐसे में जिला वासियों को उनसे विकास की सौगातों की काफी उम्मीदें हैं। सीएम की 2014 की कुछ घोषणाएं अब तक अधूरी हैं। सीएम मनोहरलाल ने साढ़े सात साल पहले 29 दिसंबर 2014 को बेसहारा पशुओं से राहत दिलाने के लिए गोअभयारण्य बनाने का एलान किया था, जिसका प्रथम चरण बनकर तैयार हो चुका है। इसमें करीब 1000 पशुओं को ही भेजा जा सका। इसकी क्षमता 3 हजार पशुओं को रखने की है। शहर में बेसहारा पशु लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान भी बंद है। निगम पशु पकड़ने के लिए गाड़ी तक नहीं खरीद पा रहा। वहीं, मेल्टीलेवल पार्किंग, ठोस कचरा निस्तारण संयंत्र और डेयरी शिफ्टिंग जैसी बड़ी घोषणा आज भी अधूरी पड़ी हैं। अब उम्मीद है कि इन घोषणाओं को लेकर सीएम कुछ एलान करें।
विज्ञापन

मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट पर काम तक शुरू नहीं हुआ
मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार हिसार पहुंचे मनोहरलाल ने 29 दिसंबर 2014 को मल्टीलेवल पार्किंग का एलान किया था। यह पार्किंग सिटी थाना के सामने बनाई जानी थी। इस पार्किंग को पछिले करीब साढ़े सात साल से लोगों को इंतजार है। इस प्रोजेक्ट पर अभी तक काम भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

डेयरी शिफ्टिंग के लिए इंतजार बढ़ा
मुख्यमंत्री के पहले दौरे की डेयरी शिफ्टिंग की घोषणा भी अब तक सिरे नहीं चढ़ सकी। साढ़े सात साल से अभी डिजायन भी पास नहीं सका है। नगर निगम इसके लिए जमीन तो तय कर चुका लेकिन अब तक इसकी चहारदीवारी भी पूरी नहीं हो सकी। चार चरण में होने वाले काम में अब तक पहला चरण भी पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट कब मिलेगा
शहर के कचरे के निस्तारण के लिए सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर काम 2014 से ही अधर में लटका है। सीएम की घोषणा होने के बाद यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सका। इसके लिए जमीन भी फाइनल नहीं हो सकी है। फिलहाल शहर का कचरा ढंढूर के पास खुले में डाला जा रहा है।
कब टूटेगी बस अड्डे की पिछली दीवार
शहर के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सीएम मनोहरलाल ने रोडवेज बस अड्डे की पिछली दीवार को तोड़कर नया रोड निकालने का एलान किया था। इससे बसों को पिछले रोड से निकालकर साउथ बाईपास के माध्यम से निकाला सके। रोडवेज बस अड्डे से साउथ बाईपास तक 6 करोड़ रुपये से सड़क बन चुकी है। दीवार नहीं टूट रही।
सीएम के कार्यक्रमों को लेकर डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण
सीएम मनोहरलाल के 26-27 के कार्यक्रमों को लेकर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने शुक्रवार को मंगाली में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 मार्च को गांव मंगाली स्थित बालाजी गोशाला के वार्षिक समारोह में शिरकत करेंगे। राजकीय महाविद्यालय मंगाली का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की। गांव में स्थित शहीद स्मारक का दौरा कर शहीद स्थल का निरीक्षण भी किया। ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होट लाइन से जोड़ने, एक्स-रे मशीन की व्यवस्था करने, लावारिस पशुओं से निजात, बरसाती पानी की निकासी का समुचित प्रबंध करने का अनुरोध किया। डीसी ने अधिकारियों को मंगाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को हॉट लाइन से जोड़ने तथा फुटबाल मैदान में सिंचाई की व्यवस्था के लिए वाटर स्टोरेज टैंक बनाने के कार्य को त्वरित आधार पर पूर्ण करवाने की हिदायत दी। मंगाली विद्यालय में कमरों के निर्माण कार्य को लेकर चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी गई फाइल पर रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए।
यह रहेंगे सीएम के कार्यक्रम
26 मार्च को एचएयू में डॉ. मंगल सैन कृषि विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन
- एचएयू में मदन लाल ढींगड़ा बहु-उद्देशीय हाल व कॉम्बेट हाल का उद्घाटन
- एचएयू 33 केवी सब-स्टेशन, सदलपुर का उद्घाटन
- ऑब्जर्वेशन होम, स्पेशल होम, सुरक्षा एवं चाइल्ड केयर होम की आधारशिला
- ईवीएम वीवीपैट्स वेयर हाउस की आधारशिला
- 33 केवी सब-स्टेशन लुवास का शिलान्यास
- गांव रोहनात पर आधारित नाटक मंचन देखेंगे।
27 मार्च को गांव मंगाली मोहब्बत में गोशाला के कार्यक्रम में हिस्सा और मंगाली में राजकीय महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed