Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Saini taunts Hooda in Hisar, Answer why farmers' land was looted, said- OBCs are being exploited

हिसार में CM सैनी का हुड्डा पर तंज: किसानों की जमीन क्यों लूटी गई उस पर दें जवाब, कहा- OBC का हो रहा शोषण

Sat, 20 Jul 2024 03:24 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 Jul 2024 03:24 PM IST
सार

हिसार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष को जमकर निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने क्रीमीलेयर की सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया, जिसे प्रदेश में भी हमने लागू किया। बैकलॉग हमारा हक है, जिसे सरकार पूरी निष्ठा के साथ भरने का कार्य करेगी।

विज्ञापन
CM Saini taunts Hooda in Hisar, Answer why farmers' land was looted, said- OBCs are being exploited
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम कांग्रेस से सवाल पूछ रहे हैं कि बीजेपी ने ओबीसी समाज के बेटे को सीएम बनाया। क्या भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, राहुल गांधी ओबीसी के बेटे को सम्मान देंगे। कांग्रेस के शासनकाल में अनुसूचित वर्ग, पिछड़े वर्ग का जो शोषण हुआ उस पर जवाब दें। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में ओबीसी का बैकलाॅग खाली छोड़ा गया उस पर जवाब दें।

विज्ञापन


किसानों की जमीन क्यों लूटी गई उस पर जवाब दें। हम तो हिसाब मांगेंगे भी और देंगे भी। बीजेपी के राज में सबका सम्मान विकास हुआ है। सरकार ने सबको ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई हैं। हमने क्रीमी लेयर की आय को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया। ओबीसी के बैकलॉग को भी पूरा करेंगे। यह इस समाज का हक है।
विज्ञापन


हिसार के गांव आर्यनगर स्थित गुरु दक्ष आईटीआई में आयोजित राज्य स्तरीय महाराज दक्ष जयंती समारोह में संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस वाले गुमराह करते आए हैं कि बिजली 24 घंटे देंगे। ऐसा कुछ नहीं हुआ। इन्ही के जैसा एक व्यक्ति जो आया, वो इनकी भाषा बोलता था कि मैं आऊंगा तो मीटर को तोड़ के तलाब में फेंक दूंगा। ऐसे लोगों पर विश्वास करने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सोलर पैनल योजना के तहत हम एक लाख परिवारों को निशुल्क पैनल देंगे। जिसमें 2 किलोवाट तक के परिवार को बिजली बिल जीरो हो जाएगा। अगर उसकी बिजली बची तो उसे सरकार खरीदेगी। कांग्रेस के लोग इस बात का विरोध करते थे कि पिछड़ा वर्ग को उनका हक ना मिले। काका कालेकर की रिपोर्ट, मंडल कमीशन की रिपोर्ट का विरोध किया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लाये गए बिल का भी विरोध किया।

हमारी भाजपा सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया।ओबीसी आयोग के गठन किया। कांग्रेस ने ओबीसी को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। कांग्रेस केवल बापू बेटे की सरकार रह गयी है। आने वाले समय में जो अक्टूबर में चुनाव होंगे उसमें भी ये दोनों ही दिखेंगे। पहले ओबीसी के लोगों का शोषण होता रहा हैं, अब शोषण नहीं होने देंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी से मेरी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम साहब से 45 मिनट बात हुई। उन्होंने पूछा कि योजनाओं धरातल पर पहुंच रही हैं या नही? मैंने बताया कि आपकी हर एक योजना का लाभ अंतिम लाभार्थी तक पहुंच रहा है। समाधान शिविर के जरिए लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। मैं खुद इन शिविरों में आने वाली शिकायतों की निगरानी कर रहा हूं। अगर किसी ने गलत किया है तो एक दो महीने नहीं एक दो घंटे में कार्रवाई हो जाएगी।

Trending Videos

विश्व को पहली बार कला महाराज दक्ष से मिली- मुख्यमंत्री

विश्व को सबसे पहली बार कला महाराज दक्ष से मिली। आज में राखीगढ़ी में जब खोदाई की गई तो उस वक़्त हमारी कलाकारी के अवशेष आज तक मिलते हैं। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गांव आर्य नगर की गुरु दक्ष आईटीआई में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने क्रीमीलेयर की सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया, जिसे प्रदेश में भी हमने लागू किया। बैकलॉग हमारा हक है, जिसे सरकार पूरी निष्ठा के साथ भरने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ओबीसी आयोग बनाकर उसको संवैधानिक शक्तियां प्रदान की।

विपक्ष बताएं कि उन्होंने ओबीसी वर्ग के लिए क्या काम किए। पंचायत में 8 फ़ीसदी अधिक का आरक्षण देकर हमने पिछड़ा वर्ग की भागीदारी बढ़ाने का कार्य किया। नॉन रिफंडेबल फ़ीस की पूर्ति और 1,80,000 रुपये से कम परिवार वाले परिवारों की बच्चियों के कॉलेज फ़ीस तक माफ़ की गई। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में बिना पर्ची बिना ख़र्ची के पक्षपात और भेदभाव रहित नौकरी देने का भी काम भी भाजपा ने ही किया। इसके अलावा हैप्पी योजना के तहत ग़रीब परिवारों के प्रति सदस्य को प्रति वर्ष 1 हज़ार किलोमीटर मुफ़्त बस योजना का लाभ दिया।

मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने गंगवा रोड पर अर्बन हेल्थ सेंटर पीडब्ल्यूडी द्वारा राजगढ़ बाईपास और छह किलोमीटर के मार्केटिंग बोर्ड ने सड़क को मंजूरी दी। इसके अलावा गुरु दक्ष आईटीआई के पास पानी के लिए स्पेशल पाइपलाइन, कुम्हार धर्मशाला को 21 लाख रुपया, गुरु दक्ष आईटीआई को 21 लाख रुपये और आर्य नगर में ई लाइब्रेरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़तेहाबाद में कुम्हार धर्मशाला के लिए ज़मीन कलेक्ट्रेट के हिसाब से मुहैया कराई जाएगी। गुरु दक्ष आईटीआई में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। कैमरी और आर्य नगर को जल्द ही नॉर्म पूरा होते ही महाग्राम में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed