फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Rally, CM Rally in Hisar, Captain Abhimanyu, CM program in Hisar, Hisar, Haryana

रैली में ताकत दिखाने में कामयाब रहे कैप्टन अभिमन्यु

Sun, 08 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sun, 08 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
CM Rally, CM Rally in Hisar, Captain Abhimanyu, CM program in Hisar, Hisar, Haryana
कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : bureau

 प्रदेश के वित्तमंत्री ने जोरदार रैली में अपनी सभी मांगों को पूरा कराते हुए अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराया। वित्तमंत्री की हलका स्तरीय रैली में पांच मंत्री भी पहुंचे। रैली में अच्छी भीड़ के अलावा खापों के प्रधानों से सीएम का स्वागत कराकर हलके में अपनी मजबूत पकड़ को दिखाया। 

विज्ञापन


पिछले महीने हिसार शहर में कमजोर रैली देखने के बाद शनिवार को सीएम मनोहरलाल ने बड़ी रैली को संबोधित किया। हलका स्तरीय रैली में भीड के अलावा मंत्रियों का जमावडा भी रहा। वित्तमंत्री की ओर से आयोजित रैली में सीएम के अलावा चार मंत्री व एक सीपीएस ने शिरकत की। रैली के जरिए कैप्टन अभिमन्यु ताकत दिखाने में कामयाब रहे। अच्छी भीड, खापों के प्रधान,  स्थानीय नेताओं को मंच पर जुटाकर कैप्टन ने हलके में अपनी पकड का अहसास कराया। वित्तमंत्री की ओर से रखी गई दर्जनों मांगों में से सीएम ने किसी को भी इनकार नहीं किया। मांगों को मानने के बाद सीएम ने कहा कि भूल चूक लेनी देनी यानी कोई मांग गलती से रह गई तो हो उसे पूरी करेंगे। रैली में पहुंचे अन्य मंत्रियों ने भी अपने विभागों से संबंधित सभी मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद नारनौंद में कैप्टन अभिमन्यु की यह पहली रैली थी।  
विज्ञापन


विकास पर की फोकस
8 अप्रैल को हिसार शहर में आयोजित हिसार हल्के की विकास रैली में विकास की बजाए आरक्षण आंदोलन पर ज्यादा भाषण दिए गए। शनिवार को नारनौंद हल्के की विकास रैली में सीएम के अलावा किसी ने भी आरक्षण आंदोलन का जिक्र नहीं किया। रैली को पूरी तरह से विकास पर केंद्रित रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खापों के चौधरियों को साथ जोड़ा
नारनौंद की विकास रैली में खापों के प्रधान भी मंच पर नजर आए। सतरोल खाप के अध्यक्ष इंद्र सिंह ने सीएम को पगडी पहनाकर अभिनंदन किया। रोघी खाप के प्रधान सुमेर डाटा ने कृषि मंत्री ओपी धनखड का स्वागत किया। कृष्णदेव पंवार का स्वागत बारह खाप के प्रधान सुरेश कौथ ने किया। 

लोकल नेताओं को प्राथमिकता
वित्तमंत्री की रैली में हांसी सातबास एरिया से जुडे निगरानी समिति के लोकसभा संयोजक प्रोफेसर मंदीप मलिक से मंच संचालन कराया गया। हांसी के प्रेम वर्मा, जगदीश भाटिया, मंदीप मलिक ने  सीएम को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। 


सरकार को चैलेंज स्वीकार नहीं करेंगे
सीएम मनोहरलाल ने कहा कि आरक्षण की मांग मानने के बाद भी आंदोलन के नाम उपद्रव कराया गया। यह तो सीधे तौर पर सरकार को चैलेंज हो गया। इसे सहन नहीं किया जाएगा। दोषियों को दंड जरूर मिलेगा। किसी निर्दोष को पकडा गया होगा तो उसे रिहा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed