{"_id":"581e34fd4f1c1b452b435f65","slug":"cm-manoharlal-cm-visit-in-hisar-s-nalwa-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरी को मिल सकता है कॉलेज का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरी को मिल सकता है कॉलेज का तोहफा
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 06 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलवा हलके में विकास कार्यों के लिए स्थानीय बीजेपी नेताओं ने करीब 100 करोड़ रुपये के कार्यों की सीएम एनाउंसमेंट की घोषणा के लिए डिमांड भेजी है। इसमें नगर निगम का आजाद नगर व कैमरी रोड एरिया, पटेल नगर एरिया व हलके में शामिल गांवों में विकास कार्य संबंधित डिमांड है। ग्रमीण एरिया में सबसे बड़ी डिमांड कैमरी गांव में कॉलेज की रहेगी। बीजेपी नेताओं का दावा है चौधरीवास में हो रही 8 तारीख की रैली में सीएम एनाउंसमेंट में कैमरी गांव को कॉलेज का तोहफा मिल सकता है।
विज्ञापन
वार्ड 19 की सबसे बड़ी डिमांड सब स्टेशन
नगर निगम एरिया में आने वाले वार्ड 19 की सबसे बड़ी डिमांड 132 केवी सब स्टेशन बनाए जाने की है। इसके अलावा 80 गलियां बनाने के लिए ग्रांट देने, 200 बिजली के पोल, 1 करोड़ रुपये बड़े पार्क के लिए, 5 ट्रांसफार्मर, एक मिनी खेल स्टेडियम, जलघर में एक और वाटर टैंक बनाने व 35 हाईमास्ट लाइटों की डिमांड रखी गई है।
विज्ञापन
वार्ड 18 में स्कूल, सरकारी अस्पताल की डिमांड
वार्ड 18 के पार्षद कर्मबीर ढिल्लो की तरफ से भी बीजेपी नेेताओं के माध्यम से करोड़ों रुपये की डिमांड भेजी गई है। इसमें मुख्य डिमांड बोस्टर्ल जेल के खाली पड़ी जमीन पर बड़ा पार्क बनाए जाने, सरकारी स्कूल बनाए जाने, सरकारी अस्पताल व वार्ड 18 के लिए अतिरिक्त विशेष पैकेज देने की डिमांड रखी गई है।
विज्ञापन
पटेल नगर के लिए भी भेजी डिमांड
पटेल नगर एरिया के पार्षद महेंद्र जुनेजा ने भी बीजेपी के स्थानीय नेताओं के माध्यम से सीएम एनाउंसमेंट के लिए डिमांड भेजी है। इसमें सबसे बड़ी डिमांड पटेल नगर आरयूबी की भेजी है।