फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Manohar lal hisar, cows cenchury hisar, Hisar

सीएम घोषणा के 20 महीने बाद गौ अभयारण्य का पहला पत्थर आज

Fri, 09 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 09 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
CM Manohar lal hisar, cows cenchury hisar,  Hisar
cow - फोटो : Bureau
 सीएम मनोहर लाल की घोषणा के करीब 20 महीने बाद शहर की सबसे बड़ी समस्या का हल निकालने के लिए पहला पत्थर रखा जाएगा। 50 एकड़ में बनाए जाने वाले प्रदेश के पहले गौ अभयारण्य की आधारशिला प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ रखेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हिसार को लावारिस पशुओं से निजात दिलाने का वादा किया था। भाजपा सरकार बनने पर सीएम मनोहर लाल ने 29 दिसंबर 2014 को हिसार में गौ अभयारण्य बनाने की पहली घोषणा की थी। घोषणा के करीब 20 महीने बाद शुक्रवार को प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ गौ अभयारण्य की आधारशिला रखेंगे। राजकीय पशुधन केंद्र की ओर से नगर निगम को दी गई 50 एकड़ जमीन पर गौ अभयारण्य बनाया जाएगा। गौ अभयारण्य के लिए जीएलएफ ने नगर निगम को यह जमीन एक रुपया प्रति एकड़ प्रति वर्ष के हिसाब से 30 साल की लीज पर प्रदान की है। गौ अभयारण्य के लिए सरकार ने पहले चरण में करीब 10 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। गौ अभयारण्यों को सोसायटी के जरिए चलाया जाएगा, जिसमें दो समितियां होंगी। एक प्रशासनिक समिति तो दूसरी कार्यकारी समिति।
विज्ञापन

आधारशिला रखने में ही 20 महीने, धरातल पर कब
गौ अभयारण्य प्रोजेक्ट को आधारशिला तक पहुंचने में ही 20 महीने लग गए। अब गौ अभयारण्य बनने में भी एक से डेढ़ साल का समय लगेगा। ऐसे में शहर को लावारिस पशुओं से पूरी तरह से राहत दिलाने में अभी समय लगेगा। लोगों को इंतजार करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या-क्या बनेगा
-पशुओं के लिए बड़े आकार का चारा भंडार गृह बनाया जाएगा।
- पशुओं के लिए एक शेड का निर्माण कराया जाएगा
-पूरे एरिया की चारदीवारी होगी
- पशुओं के पेयजल के लिए पानी के कुंड बनाए जाएंगे
-- पशुओं का एक छोटा चिकित्सालय होगा
-स्टाफ कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण होगा
-चारा काटने के लिए व्यवस्था की जाएगी
- पानी के लिए बोरवेल लगाए जाएंगे

हिसार में 13218 लावारिस पशु
विधानसभा में रखी गई सर्वे रिपोर्ट के अनुसार हिसार जिले में करीब 13218 से अधिक लावारिस पशु हैं। लावारिस पशुओं के मामले में हिसार प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। सबसे अधिक लावारिस पशु भिवानी जिले में करीब 15 हजार से अधिक हैं। पूरे हरियाणा में करीब 1.17 लाख से अधिक पशु हैं।
दो साल में 16 जानें गईं
लावारिस पशु पिछले करीब दो साल में 16 लोगों की जानें ले चुके हैं, जिनमें चार लोगों की मौत पिछले एक माह में हो चुकी है। करीब 40 से अधिक लोगों को पशु अस्पताल पहुंचा चुके हैं। लावारिस पशुओं की मौत के मामले में लोगों ने पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट में केस भी दायर किया था। वकील अमित परूथी ने इस मामले में डीसी, एसपी, मेयर सहित अन्य को लीगल नोटिस भी भेजे हैं।
अस्थायी बाड़े में पशुओं का बुरा हाल
नगर निगम की ओर से धांसू रोड पर पशुओं के लिए अस्थायी बाड़ा बनाया गया है। इस बाडे़ में सैकड़ों पशु हैं। निगम की ओर से पशुओं के चारे के लिए मदद नहीं मिलने के कारण पशुओं की हालत खराब है। यहां पशुओं के लिए पिछले करीब डेढ़ साल से चारे का प्रबंध सामाजिक संगठनों की ओर से किया जा रहा है।


हमने मैप तैयार करा लिया है। पहले फेज में 25 एकड़ एरिया को कवर किया जाएगा। दूसरे फेज में शेष 25 एकड़ हिस्सा बनाया जाएगा। गौ सेवा आयोग की ओर से हमें बजट मिलते ही काम शुरू करा देंगे। हमारी ओर से किसी तरह की देरी नहीं होगी।
जगदीश, म्यूनिसिपिल इंजीनियर नगर निगम हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed