फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM inaugrate chaudhry Devilal sanjivani hospital in Hisar, all patient's treatment will be free of cost

हिसार में 500 बेड के अस्थायी अस्पताल का सीएम ने किया लोकार्पण, सभी मरीजों का होगा निशुल्क इलाज, पहले दिन 10 भर्ती

Mon, 17 May 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
CM inaugrate chaudhry Devilal sanjivani hospital in Hisar, all patient's treatment will be free of cost
हिसार। सीएम मनोहर लाल ने रविवार को जिंदल स्कूल परिसर में बने 500 बेड के चौधरी देवीलाल संजीवनी कोविड केयर अस्पताल का लोकार्पण किया। इस अस्पताल में सभी 500 बेड पर जिंदल इंडस्ट्रीज के ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन की सीधे गैस के तौर पर आपूर्ति होगी। इस अस्पताल में इलाज के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अस्पताल में पहले दिन 10 मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने हिसार का दौरा करते हुए जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के साथ लगते ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल के परिसर को अस्पताल के रूप में चिह्नित किया था। 17 दिनों के रिकॉर्ड समय में इस अस्पताल को स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

सीएम मनोहरलाल ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सरकारी व निजी अस्पतालों में 12375 ऑक्सीजन बेड को बढ़ाकर 13500 किया गया है। ऑक्सीजन सप्लाई का कोटा बढ़ाकर 282 मिट्रिक टन किया गया है। सभी वर्गों को सकारात्मक वातावरण के साथ एकजुट होकर फ्रंट लाइन वर्कर के साथ सहयोग कर इस महामारी से लड़ना है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले मरीजों को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया है। कोविड उपचार के लिए अधिसूचित अस्पतालों को अपने यहां भर्ती प्रदेश के मरीज के लिए एक हजार रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 7 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीपीएल परिवारों के लिए प्रीमियम राशि का वहन करते हुए उन्हें 2 लाख रुपये का बीमा लाभ प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से अपील, धरना समाप्त करें
मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारी किसानों से कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने में सहयोग करें। सरकार के साथ लड़ाई चलती रहेगी, लेकिन अब समय कोरोना से लड़ने का है, इसलिए धरना समाप्त कर देना चाहिए।

- सीएम ने कहा - आठ हजार टीमें गांवों में ट्रेसिंग, सैंपलिंग का काम करेंगी
सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग व घर-घर सर्वे के लिए 1000 टीमें लगी हैं। कुल 8000 टीमें इस कार्य में लगेंगी। प्राइवेट अस्पतालों व एंबुलेंसों के रेट सरकार द्वारा निर्धारित किए गए हैं। ज्यादा रेट वसूलने वालों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल की स्थापना व संचालन के लिए 28 करोड़ 88 लाख 70 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कहा हिसार में सभी जिलों व पड़ोसी राज्यों से भी लोग इलाज के लिए आते हैं। राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि यह अस्पताल कोरोना महामारी के विरुद्घ लड़ाई में गेम चेंजर साबित होगा । इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी.वत्स, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, हांसी विधायक विनोद भयाना, मेयर गौतम सरदाना, भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed