फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM flying raid in ghee factory

घी बनाने वाली फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग ने की कार्रवाई, फैक्टरी मालिक पर केस

Fri, 18 Sep 2020 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
CM flying raid in ghee factory
नकली घी बनाने वाली फैक्टरी में कार्रवाई करती टीम। - फोटो : Hisar
हिसार। सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार को उद्योग विहार कॉलोनी में घी बनाने वाली एक फैक्टरी में छापे मारकर 88 ग्राम सुगंधित केमिकल और 1643 लीटर घी बरामद किया। एसआई की शिकायत पर नकली घी बनाने के आरोप में फैक्टरी मालिक पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी और सदर थाना पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर दिन में करीब साढ़े 11 बजे ये कार्रवाई की, जो कि अपराह्न करीब 3 बजे तक चली।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की अचानक कार्रवाई करने से फैक्टरी मालिक व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने वहां से नकली देसी घी बनाने का 88 ग्राम खुशबूयुक्त केमिकल और तीन अलग-अगल ब्रांड का 1643 लीटर घी बरामद किया है। इस केमिकल से करीब 300 लीटर नकली देसी घी बनाया जा सकता है। मामले में सदर थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक कौशिक कॉलोनी निवासी रवि के खिलाफ सदर थाने में एसआई रमेश कुमार की शिकायत पर धारा 272, 273, 420 व 7-10-55 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। वहीं घी के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

दर्ज नहीं थी निर्माण की तारीख
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद्रजीत सिंह ने बताया कि मिर्जापुर रोड पर फैक्टरी में कारवाई के दौरान वहां से गोपाल कुकिंग वेजिटेबल ऑयल 468 लीटर, मधु शुद्ध कुकिंग वेजिटेबल ऑयल 1100 लीटर और श्री कन्हैया किंग वेजिटेबल ऑयल 75 लीटर पैक बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि मधु शुद्ध कुकिंग वेजिटेबल ऑयल और श्री कन्हैया किंग वेजिटेबल ऑयल पर बैच नंबर व निर्माण की तारीख दोनों अंकित नहीं थे। इस कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग टीम ने प्रयोग किए तेल को नष्ट करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed