{"_id":"5f9b17928ebc3e75031141e4","slug":"cm-flying-action-against-sweet-factory-hisar-news-rtk5806582182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसगुल्लों और गुलाब जामुन में मिले कीट-पतंगे व कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसगुल्लों और गुलाब जामुन में मिले कीट-पतंगे व कीड़े
विज्ञापन
गलाब जामुन में पड़े कीड़े।
- फोटो : Hisar
हिसार। त्योहारी सीजन में मिठाइयों में मिलावट के गोरखधंधे पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार दूसरे दिन वीरवार को भी सीएम फ्लाइंग स्क्वाड और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दो स्थानों पर दबिश दी। आजाद नगर स्थित रसगुल्ला प्लांट और मिल्क प्रोडक्ट फैक्टरी में टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। रसगुल्लों व गुलाब जामुन में कीट-पतंगे व कीड़े मिलने पर खाद्य पदार्थों को नष्ट करवाया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी रसगुल्ला बनाने वाले दो प्लांट में कार्रवाई की गई थी।
यहां हुई पहली कार्रवाई
टीम की ओर से पहली कार्रवाई सुबह करीब 11 बजे शुरू की गई। यह कार्रवाई राजगढ़ रोड स्थित सालासर रसगुल्ला प्लांट में की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां से रसगुल्ला, गुलाब जामुन व देसी घी के सैंपल एकत्र किए। यहां टीम ने 306 किलो रसगुल्ला, 308 किलो गुलाब जामुन और दो अलग-अलग तरह के देसी घी के टीन कब्जे में लिए। रसगुल्लों व गुलाब जामुन में कीट-पतंगे मिलने पर इन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
डेढ़ क्विंटल मावा और पांच क्विंटल पनीर में मिले कीड़े
दूसरी कार्रवाई टीम ने अमरदीप कॉलोनी कॉलोनी स्थित आदर्श मिल्क प्रोडक्ट फैक्टरी में की। यहां टीम ने पनीर व मावा के सैंपल एकत्र किए। इस दौरान टीम ने यहां डेढ़ क्विंटल मावा और पांच क्विंटल पनीर में कीड़े मिलने पर उसे नष्ट किया। यह कार्रवाई रात करीब आठ बजे तक चली। इस दौरान आजाद नगर थाना पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
दोनों के पास नहीं था लाइसेंस, दिया एक सप्ताह का समय
टीम ने संचालकों से जब लाइसेंस मांगे तो दोनों के पास नहीं मिले। इस पर रसगुल्ला प्लांट के संचालक आजाद नगर निवासी मंजीत लोहान और आदर्श मिल्क प्रोडक्ट के संचालक आजाद नगर निवासी राजीव को टीम की ओर से लाइसेंस बनवाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया।
टीम में ये रहे मौजूद : वीरवार को कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग स्क्वाड से इंस्पेक्टर विक्रम भादू, सब इंस्पेक्टर राजवीर, सब इंस्पेक्टर रणधीर, एएसआई जयवीर, एएसआई सुरेंद्र, हवलदार अनिल व धर्मवीर मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग से खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंदर जीत व उनकी टीम के सदस्य मौजूद रहे।
दो जगह की कार्रवाई
आज दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की गई है। यहां कई खाद्य पदार्थ नष्ट भी किए गए हैं। लोगों से अपील है कि कोई भी खाद्य पदार्थ कहीं से भी खरीदें तो उसकी गुणवत्ता जरूर जांच लें। उसकी एक्सपायरी व मैन्युफैक्चरिंग डेट भी अवश्य देखें।
- डॉ. अरविंदर जीत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

रसगुल्लों में पड़े कीड़े।- फोटो : Hisar

राजगढ़ रोड स्थित सालासर रसगुल्ला प्लांट से सैंपल एकत्रित करते सीएम फ्लाइंग टीम व स्वास्थ्य विभा- फोटो : Hisar