{"_id":"635d6cf9447d0f49be3b62ce","slug":"cm-deputy-cm-delhi-cm-former-cm-will-enter-the-electoral-fray-on-the-last-day-of-campaigning-hisar-news-hsr6457991165","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार के आखिरी दिन चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम, डिप्टी सीएम, दिल्ली सीएम, पूर्व सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार के आखिरी दिन चुनावी मैदान में उतरेंगे सीएम, डिप्टी सीएम, दिल्ली सीएम, पूर्व सीएम
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर उपचुनाव में प्रचार के आखिरी तीन दिन बचे हैं। 1 नवंबर तक प्रचार किया जा सकेगा। मंगलवार को शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। सोमवार व मंगलवार को आदमपुर में प्रचार के लिए घमासान रहेगा। इस दौरान सीएम मनोहरलाल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व सीएम ओपी चौटाला, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रचार करने पहुंचेंगे। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में बालसमंद सबसे बड़ा गांव है। इस कारण सभी दलों का फोकस आदमपुर में है।
अरविंद केजरीवाल का रोड शो कल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 31 अक्तूबर को आदमपुर में आएंगे। वे बालसमंद में रोड शो करेंगे। रोड शो का न्योता एक-एक घर में पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रविवार को अभियान चलाएंगे। वहीं, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी 31 अक्तूबर को आदमपुर में होंगे। वह जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ जजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा दो दिन रहेंगे
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार, सोमवार आदमपुर के अलग-अलग गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की ओर से 31 अक्तूबर को कुमारी सैलजा भी प्रचार के लिए उतरेंगी। कांग्रेस की ओर से प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
आप ने आदमपुर के लिए जारी किया घोषणा पत्र
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि हलके के सभी 55 गांवों की समस्याओं के अनुसार अलग घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई यहां दो दशक से भी ज्यादा समय तक विधायक रहे हैं, उन्हें यहां की समस्याओं का नहीं पता। इस घोषणा पत्र को घर तक पहुंचाएंगे।
आदमपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए उतरे बॉलीवुड सितारे
आदमपुर उपचुनाव में अब बॉलीवुड का तड़का भी लगने लगा है। ग्रेट ग्रेंड मस्ती फिल्म से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री कंगना शर्मा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। उन्होंने जगान, फ्रांसी, असरावां, खासा महाजन गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया। कंगना शर्मा ने ‘मोना होम डिलिवरी’ नाम की वेब सीरीज में भी काम किया। अपने कॅरिअर की शुरुआत साल 2012 में बतौर मॉडल के रूप में की थी। कंगना शर्मा पंजाबी सिंगर हार्डी संधू सहित कई पंजाबी एलबम में काम कर चुकी हैं। संवाद
मोदी के हमशक्ल भी आदमपुर दंगल में उतरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक भी भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के लिए प्रचार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के निवासी अभिनंदन पाठक ने बताया कि 2014 में वाराणसी में मोदी के प्रचार के लिए गया था। वहां मोदी ने गले लगाया था। तब से भाजपा के प्रचार के लिए लगे हैं। उन्होंने कहा कि अपने एक संगठन के जरिये काम कर रहे हैं। अभिनंदन पाठक ने बताया कि वह मोदी की तरह शब्दों का उच्चारण करते हैं। इसके लिए उन्होंने काफी अभ्यास किया है।