फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM, CM in hisar, BJP state level meting, BJP state level meting in Hisar, Hisar

मीटिंग, रामलीला के अलावा शहर को भी देखो सीएम साहब

Tue, 04 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 04 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
CM, CM in hisar, BJP state level meting, BJP state level meting in Hisar, Hisar
हिसार। महाराजा अग्रसेन भवन। यहां मंगलवार से भाजपा की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय मीटिंग होगी - फोटो : bureau

हरियाणा की पूरी सरकार आज हिसार में होगी। सरकार अगर अग्रसेन भवन के मंथन के बाद चंद घंटे के लिए शहर का मुआयना भी करें तो शायद शहर का भला हो जाए। सीएम साहब मीटिंग, रामलीला के अलावा कुछ समय शहर के बीच जाएं तो हिसार के लिए यह सबसे बड़ा उपहार होगा।

विज्ञापन

करीब 17 साल बाद ऐसा होगा कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हिसार में हो रही है। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद कार्यसमिति की बैठक का यह पहला मौका है। ऐसे में पूरी सरकार दो दिन तक हिसार में रहेगी। प्रदेश के सीएम, तमाम मंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, भाजपा संगठन के आला कमान यहां मौजूद होंगे।
विज्ञापन


बदहाल है शहर का हाल
प्रदेश में भाजपा की सरकार के करीब दो साल बीत जाने के बाद भी हालात में बदलाव नहीं आया है। शहर की प्रमुख समस्याएं अब भी बरकरार हैं। शहर की सड़कों का हाल सबसे अधिक खराब है। अंदरूनी सड़कों की हालत तो छोडिए नेशनल हाइवे तक बदहाल है। करीब सवा साल पहले सीएम ने एनएच 65 पर आजाद नगर - गंगवा एरिया में दुरुस्त करने का एलान किया था। उसे अब तक पूरा नहीं किया जा सका। राज्यसभा सांसद सैलजा के आवास के सामने से गुजरने वाली सड़क पिछले दो साल से बदहाल है। मिलगेट रोड पर दो साल से वही हाल है। पड़ाव चौक की सड़कों पर सुधार कब होगा यह किसी को मालूम नहीं। शहर में पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्थाओं में भी बदलाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं की समस्या जस की तस
सड़कों के अलावा शहर में लावारिस पशुओं की समस्या ज्यों की त्यों है। दो साल में गो अभयारण्य के लिए आधारशिला तक ही पहुंच सके हैं। पिछले कुछ दिनों में शहर की सड़कों से लावारिस कुछ नंदी पकडे़ गए। उसके बाद भी हाल में सुधार नहीं। हजारों पशु सड़क पर ही हैं। बंदरों का पूरे शहर में आतंक हैं। कुत्तों की नसबंदी का एलान दो साल पहले किया गया था, जो अधूरा है।

सीएम की प्रमुख घोषणाएं
तारीख घोषणा स्थिति
29 दिसंबर 2014    हिसार में इंटरनेेशनल एयरपोर्ट    पेंडिंग
29 दिसंबर 2014    50 एकड़ में गो अभ्यारण्य बनाना    केवल आधारशिला रखी 
29 दिसंबर 2014    54 एकड़ में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट    पेंडिंग
29 दिसंबर 2014    25-25 एकड़ के चार ब्लॉक में डेयरी शिफ्टिंग    पेंडिंग
29 दिसंबर 2014    2.5 एकड़ में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण    पेंडिंग
29 दिसंबर 2014    8 एकड़ में उकलाना में कॉलेज निर्माण    पेंडिंग
27 जनवरी 2015    उगालन गांव में कॉलेज का निर्माण    पेंडिंग
08 अप्रैल 2016    ऋषि नगर बिजली चलित शमशान बनाना    पेंडिंग
08 अप्रैल 2016    जहाजपुल से बरवाला चुंगी तक फोरलेन रोड    पेंडिंग
07 मई 2016    नारनौंद क्षेत्र के गांवों में पेयजल के लिए 26 करोड़    पेंडिंग
07 मई 2016    नारनौंद कॉलेज के लिए 10 करोड़ से भवन निर्माण    पेंडिंग
07 मई 2016    गांव खेडी चौपटा में महिला कॉलेज का निर्माण    पेंडिंग
20 जून 2016    कबीर शिक्षा समिति को 21 लाख रुपये की ग्रांट    पेंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed