फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clouds remained throughout the day, showers increased the humidity

Hisar News: दिनभर छाए रहे बादल, फुहारों ने बढ़ाई उमस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, showers increased the humidity
हिसार। जिले में सोमवार को पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश का शाम तक इंतजार रहा। दिन में आसमान काली घटाओं से अटे रहे और शहर के कई हिस्सों में फुहारें गिरती रहीं। इससे उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक बारिश के आसार जताए हैं। एक सप्ताह से मानसून सक्रिय रहने के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में मध्यम से भारी दर्जे की बारिश हुई है। गुरुग्राम, पलवल, भिवानी, रोहतक, करनाल और कैथल में पिछले महीने की बारिश की कमी पूरी हो गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 14 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा और कई जिलों में बारिश के आसार हैं। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है। दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में 100 से 150 एमएम बारिश दर्ज की गई। गुरुग्राम, रोहतक, भिवानी और पलवल में एक सप्ताह में 150 एमएम से अधिक बारिश हुई। भिवानी, चरखी-दादरी, करनाल, कैथल और यमुनानगर में 80 से 110 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इन जिलों में अब बारिश सामान्य से अधिक हो गई है। हालांकि हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में अभी भी सामान्य से कम है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के ऊपर मानसून टर्फ बनने के कारण अगले चार दिन बारिश जारी रहने की संभावना है। हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी-दादरी और रेवाड़ी में मध्यम श्रेणी की बारिश और शेष हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed