फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clouds rain in southern parts of the state due to weak western disturbance

Haryana: पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बरसे बादल, आज एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

Tue, 14 Jun 2022 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Jun 2022 01:31 AM IST
सार

प्रदेश में 20 जून तक चार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इसके साथ प्रदेश में भीषण गर्मी व लू का दौर भी समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
Clouds rain in southern parts of the state due to weak western disturbance
नांगल चौधरी में झमाझम बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

10 जून की रात सक्रिय हुए कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। हालांकि इससे लोगों को गर्मी से कोई राहत मिली, बल्कि बारिश के पैदा हुई उमस ने परेशान कर दिया। मंगलवार को एक और कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

विज्ञापन

 

इससे 15 जून को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में तेज धूल भरी हवाएं व हल्की बारिश की संभावना रहेगी। एक राहत की बात यह भी है कि 20 जून तक चार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इसके साथ प्रदेश में भीषण गर्मी व लू का दौर भी समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन

 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह आज कमजोर मौसम प्रणाली की वजह से हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल व नूंह जिले में सुबह से ही बादलवाही और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व तेज गति से हवाएं चलने, अंधड़ या आंधी चलने की गतिविधियों को दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोपहर बाद भी प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों विशेषकर भिवानी और जिला महेंद्रगढ़ के अनेक स्थानों के साथ उत्तरी जिले पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला व कैथल में कुछ स्थानों हल्की प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज किया गया है। अभी तक कमजोर मौसम प्रणाली की गतिविधियां की वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है और अभी भी इन स्थानों पर भीषण गर्मी व लू का दौर जारी है।

 

सोमवार को हरियाणा, एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 43.0 से 46.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 27.0 से 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य तापमान से 6.0 से 7.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।


 

इस दिन सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार एक के बाद एक मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं। पहला 16 जून, दूसरा 18 जून व तीसरा 20 जून सक्रिय होगा। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, अंधड़ या आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश की संभावना बन रही है। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 28-30 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना बन रही है।
 

प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति

  • सिरसा एडब्ल्यूएस    45.8
  • बालसमंद हिसार      45.7
  • अंबाला एडब्ल्यूएस   45.3
  • पांडू पिंडारा जींद     45.0
  • रोहतक एडब्ल्यूएस  44.9
  • महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस 44.8
  • भिवानी                   44.2
  • फतेहाबाद एडब्ल्यूएस 44.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed