{"_id":"64bf7739431a393f0d08e684","slug":"clerks-took-out-tirnga-yatra-chanted-bharat-mata-paid-tribute-to-martyrs-by-offering-flowers-in-hisar-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: लिपिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारे लगाए, शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: लिपिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारे लगाए, शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन
Tue, 25 Jul 2023 12:48 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:48 PM IST
सार
सीएडब्ल्यूएस के जिला प्रधान जितेन्द्र श्योराण ने बताया कि लघु सचिवालय के समक्ष चल रहा एसोसिएशन का धरना मंगलवार को 21वें दिन में प्रवेश कर गया। अनिश्चितकालीन धरना तब तक जारी रहेगा जब सरकार हमारी एकमात्र जायज मांग को पूरा नहीं करती है।
विज्ञापन
क्लर्कों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी (सीएडब्ल्यूएस) के सदस्यों ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर लिपिकों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा धरना स्थल से चलकर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार से होते हुए वापिस लघु सचिवालय के शहीद स्मारक तक पहुंची। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया।
विज्ञापन
धरना मंगलवार को 21वें दिन में प्रवेश कर गया
सीएडब्ल्यूएस के जिला प्रधान जितेन्द्र श्योराण ने बताया कि लघु सचिवालय के समक्ष चल रहा एसोसिएशन का धरना मंगलवार को 21वें दिन में प्रवेश कर गया। अनिश्चितकालीन धरना तब तक जारी रहेगा जब सरकार हमारी एकमात्र जायज मांग को पूरा नहीं करती है। उन्होंने बताया कि सरकार वार्ता पर वार्ता किए जा रही है लेकिन हल निकालने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
उपायुक्त कार्यालय के जिला प्रधान राजेश घोटिया ने बताया कि सरकार से हुई विफल वार्तालाप के बाद हमारे पांच कर्मचारी प्रतिदिन भूख हड़ताल पर रहते हैं। जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मानती तब तक यह भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर औमदा सिंह ,प्रेम सिंह ,राजेन्द्र ढांडा ,अमर, संदीप मजौका, उषा सिंह, सरोज, प्रिया, गीता मोर, सरोज दहिया सहित अन्य लिपिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन