{"_id":"689ceb54a3c87dad550db3bf","slug":"cleanliness-system-in-a-school-with-400-students-is-in-shambles-hisar-news-c-21-hsr1020-687709-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 400 विद्यार्थियों वाले स्कूल में सफाई व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 400 विद्यार्थियों वाले स्कूल में सफाई व्यवस्था चरमराई
Thu, 14 Aug 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
बालसमंद। किरतान के सरकारी स्कूल में चरमराई सफाई व्यवस्था। संवाद
- फोटो : संवाद
बालसमंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरतान में सफाई व्यवस्था बदहाल है। सफाई कर्मचारी न होने से स्कूल परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इस कारण शिक्षकों और 400 विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल मेंबर कमेटी के प्रधान शंकर बताते हैं कि पिछले दो महीने से स्कूल में कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। यहां कार्यरत सफाई कर्मचारी की दो महीने पहले बदली हो चुकी है। तब के बाद से यहां स्कूल प्रशासन की तरफ से सफाई भी नहीं करवाई गई है। जिस कारण शौचालय बदबू मार रहे हैं।
वहीं इस बारे में जब कमेटी ने प्रिंसिपल उषा बंसल को सफाई करवाने और टूटे फूटे शौचालय की मरम्मत करवाने के बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को इस बारे में पत्र भेजा हुआ है। मरम्मत कार्य के लिए फिलहाल स्कूल के पास बजट नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
किरतान स्कूल में फिलहाल सफाई कर्मचारी नहीं है। जब तक वहां किसी की नियुक्ति नहीं होता है तब तक सीडब्ल्यू फंड से रूटीन में सफाई व्यवस्था करवाई जाएगी।
- अनिल नेहरा, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर, हिसार द्वितीय।