फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Classes from VI to VIII will start from today after ten months

दस माह बाद आज से शुरू होंगी छठी से आठवीं तक की कक्षाएं

Sun, 31 Jan 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Classes from VI to VIII will start from today after ten months
दस माह के अंतराल के बाद सोमवार से छठी से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी। इस दौरान विद्यार्थियों को कक्षा में बैठने के लिए पीएचसी या सीएचएसी के डॉक्टर द्वारा तैयार मेडिकल रिपोर्ट देनी होगी। मेडिकल रिपोर्ट तीन दिन से पुरानी नहीं होनी चाहिए। ये कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक लगेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए 25 मार्च को लगाए गए लॉकडाउन के साथ ही स्कूलों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद अप्रैल से शुरू हुए नए सत्र में ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा था। इसके बाद नवंबर में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू की गईं, लेकिन बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए इन्हें फिर से बंद कर दिया गया। फिर 14 दिसंबर से दोबारा ये कक्षाएं शुरू की गईं। तब से ही निजी स्कूल संचालक छठी से आठवीं की कक्षाओं को शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इन हिदायतों का करना होगा पालन
अधिकारियों के अनुसार विद्यार्थियों को अपने साथ अभिभावकों का सहमति पत्र लाना होगा। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट भी देनी होगी। विद्यार्थी को स्कूल में मास्क पहनकर आना होगा। स्कूल में सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इससे पहले सभी स्कूलों को सैनिटाइज करवाने के लिए भी कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हैं 350 से ज्यादा सरकारी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल
वर्तमान में जिले में 350 से ज्यादा सरकारी मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिनमें छठी से बारहवीं कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब सवा लाख है।
सोमवार से छठी से आठवीं तक कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। कक्षाओं में कोविड-19 नियमों का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
- धनपतराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed