फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Class 9 student raped, 3 months pregnant, case registered against unidentified

Hisar News: अपडेट...नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, तीन माह की गर्भवती, अज्ञात पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student raped, 3 months pregnant, case registered against unidentified
हिसार। जिले के एक गांव में नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता तीन माह की गर्भवती है। पेट में दर्द रहने पर जांच करवाई तो इसका खुलासा हुआ। सदर थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां ने सोमवार को रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। पिछले कुछ दिनों से वह गुमसुम रहती थी और बार-बार रोने लगती थी। उससे कई बार बातचीत की और परेशानी जानने की कोशिश की,लेकिन कुछ नहीं बताया। स्कूल जाना भी लगभग छोड़ दिया था। पेट में दर्द की शिकायत करती थी। इससे परिवार के लोग भी चिंतित रहने लगे। उससे अनहोनी की आशंका भी सता रही थी। ऐसे में उससे प्यार से बात की और परेशानी का कारण जाना तो उसने बताया कि दो-तीन महीने से मासिक धर्म नहीं हो रहा। उससे पूछा कि तेरे साथ किसी ने गलत काम किया है क्या तो वह रोने लगी। बुरी तरह से सहमी बेटी ने उससे दुष्कर्म करने वाले के बारे में कुछ नहीं बताया। जांच के लिए चिकित्सक के पास ले गए तो उसके तीन माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। सदर थाना प्रभारी नवीन कुमार बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed