फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Civil hospital's water cooler deteriorated, patients quenching thirst with a tube well

नागरिक अस्पताल के वाटर कूलर खराब, एक नलकूप से प्यास बुझा रहे मरीज-तीमारदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital's water cooler deteriorated, patients quenching thirst with a tube well
हिसार नागरिक अस्पताल में खराब वाटर कूलर। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल के मरीज व तीमारदार ठंडा पानी पीने के लिए तरस रहे हैं। अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं। खुद सीएमओ कार्यालय के बाहर लगा वाटर कूलर करीब एक सप्ताह से गर्म पानी निकाल रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी व लचर व्यवस्था नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मरीज व तीमारदार अस्पताल में लगे एक नलकूप से अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों आर्ट ऑफ लिविंग हिसार द्वारा नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक के पास वाटर कूलर रखवाया गया था, अस्पताल प्रशासन इस वाटर कूलर को भी सही से नहीं चला पा रहा है। वहीं एक्सरे वार्ड के पास लगा वाटर कूलर भी काफी दिनों से खराब पड़ा है। जो वाटर कूलर चल रहे हैं उनमें से गर्म व खारा पानी आ रहा है। अस्पताल परिसर में स्थित कैंटीन के पास लगा एक नलका लोगों के लिए वरदान शाबित हो रहा है। जो लोग 20 रुपये की बोतल नहीं खरीद सकते वे लोग इस नलके से ही प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

पानी खरीदने को मजबूर हैं मरीज
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल के लगभग सभी वाटर कूलर खराब होने के कारण उनके पानी की बोतल खरीदनी पड़ती हैं। एक दिन में कम से 5 बोतल खरीदनी पड़ती हैं। 20 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से वे एक दिन में 100 रुपये का तो पानी पी जाते हैं। उन्होंने बताया कि यहां इलाज तो सस्ता है व पीने का पानी महंगा है। उन्होंने बताया कि खुद सीएमओ कार्यालय के बाहर लगा वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ है। वार्ड नंबर 13 के पास लगा हुआ वाटर कूलर भी गर्म पानी उगल रहा है। प्रसूति कक्ष व मातृत्व वार्ड के वाटर कूलर भी खराब हैं। वहीं मलेरिया विभाग के पास लगा वाटर कूलर खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो वाटर कूलर खराब हैं उनको जल्द से जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। वैसे तो सभी वाटर कूलर सही चल रहे हैं। फिर भी एक बार चेक करवा देता हूं। जो कमी होगी उसको दुरुस्त करवा देंगे। - डॉ. गोविंद गुप्ता, पीएमओ स्वास्थ्य विभाग हिसार

हिसार नागरिक अस्पताल में खराब वाटर कूलर के चलते नलके  से पानी पीते मरीजों के तीमारदार। संवाद

हिसार नागरिक अस्पताल में खराब वाटर कूलर के चलते नलके से पानी पीते मरीजों के तीमारदार। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed