फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Civic Minister will lay the foundation stone for beautification of Town Park and welcome gate on 8th

Hisar News: निकाय मंत्री 8 को करेंगे टाउन पार्क के सुंदरीकरण व स्वागत द्वार का शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Civic Minister will lay the foundation stone for beautification of Town Park and welcome gate on 8th
हिसार। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शुक्रवार को शहर के टाउन पार्क के सुंदरीकरण और कैंट के पास स्वागत द्वार के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे होगा। हालांकि पहले यह शिलान्यास कार्यक्रम 7 मार्च को निर्धारित किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया।
विज्ञापन

20 फुट ऊंचे द्वार पर बनेगा अशोक चक्र
प्रवेश द्वार नेशनल हाईवे पर कैंटीन स्टोर के ठीक सामने बनेगा। इस द्वार को हिसार स्वागत द्वार का नाम दिया गया है। इसके निर्माण पर करीब 3.07 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। अभी हाईवे फोरलेन है। भविष्य में सिक्स लेन किया जा सकता है। इसी संभावना को देखते हुए इस द्वार की चौड़ाई करीब 120 फुट रखी जाएगी। इसके अलावा यह द्वार करीब 20 फुट ऊंचा होगा। इस प्रवेश द्वार में अशोक चक्र भी बनाया जाएगा, जो इस द्वार की खासियत होगी। अशोक चक्र स्टील का बना होगा। इसकी 24 तीलियां स्टील की प्री फेब्रिकेडिड होगी। यह वजन में काफी हल्की होंगी। इस कारण से इसे इंस्टाल करने में आसानी होगी। अधिकारियों की मानें तो यह प्रवेश द्वार करीब एक साल में बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन

पंचभूत थीम पर पार्क का होगा सुंदरीकरण
टाउन पार्क के सुंदरीकरण के कार्य पर करीब 9.50 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। पंचभूत थीम पर इस पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। अग्नि के रूप में लाइट व साउंड शो को दिखाया जाएगा। जल के लिए सरोवर का निर्माण किया जाएगा। आकाश के रूप में पांच मीटर की ऊंचाई का ग्लास टेरेस बनाया जाएगा। पृथ्वी को दर्शाने के लिए मिट्टी के टीले का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वायु के लिए हवा की झंकार के साथ धातु के पेड़ की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed