फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   civic issuse,water supply,hisar news

आजाद नगर में एक सप्ताह से पानी न आने से 50 हजार लोग परेशान

Wed, 23 Sep 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,water supply,hisar news
आजाद नगर की कॉलोनियों में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण लोग अपने घरों में 500-500 रुपये में पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। ऐसे में लोगों की जेब पर भी काफी असर पड़ रहा है। इतना ही नहीं, जब भी पानी की समस्या को लेकर यहां के लोग जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास जाते हैं या उन्हें फोन करते हैं तो ठीक ढंग से जवाब भी नहीं मिलता। ऐसे में यहां के लोगों ने अधिकारियों की भाषा शैली पर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि कॉलोनी में जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से स्थानीय निवासी पानी की समस्या को लेकर जेई के पास लगातार फोन कर रहे हैं। कभी जेई की ओर से जवाब मिलता है कि पानी सुबह छोड़ा जाएगा तो कभी जवाब मिलता है कि पानी शाम को छोड़ा जाएगा, मगर अभी तक कॉलोनियों में पानी की सप्लाई नहीं आई है। यहां तक कि नहर में पानी आने के बावजूद भी लोगों को टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जेई से लेकर एसडीओ तक कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

आजाद नगर में आबादी 50 हजार से पार
आजाद नगर काफी बड़ा एरिया है। इस एरिया में दर्जनभर से अधिक कॉलोनियां बनी हुई हैं। इनमें 50 हजार से ज्यादा की आबादी है। इसके बावजूद आज तक यहां के लोगों को पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जब पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रवासी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास जाते हैं तो उन्हें संतोषजनक जवाब तक नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी आधा से ज्यादा टैंक खाली
आजाद नगर में पानी का टैंक आधे से ज्यादा खाली हो चुका है। यदि टैंक में तेजी से पानी नहीं भरा गया तो आने वाले समय में पानी की समस्या और भी गंभीर हो सकती है। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का कहना है कि यहां 75 हॉर्स पॉवर की मोटर लगी हुई है, जोकि 150 से 200 हॉर्स पॉवर की होनी चाहिए ताकि पूरे प्रेशर के साथ कॉलोनियों में पानी पहुंच सके। कर्मचारी का कहना है कि छह सितंबर को नहर बंद हुई थी। उसके 15 दिन बाद नहर भी आ गई, मगर अभी तक टैंक भरा नहीं है।
काफी दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। विभाग के अधिकारी भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाए।
- रेखा सोनी, आजाद नगर निवासी
आज हालत यह हो गई है कि लोग पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
- शुभम, आजाद नगर निवासी
पिछले काफी समय से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। पानी के टैंकर मंगवाकर काम चला रहे हैं।
- पुष्पा देवी, आजाद नगर निवासी कोट्स
पानी की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों के पास फोन किया, मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। कॉलोनियों में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
- सुरेंद्र सिंह, आजाद नगर निवासी
नहर में पानी आने के बावजूद घरों में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। जब भी पानी को लेकर अधिकारियों से बात करते हैं तो संतोषजनक जवाब भी नहीं मिलता है।
- मनोज सुथार, आजाद नगर निवासी
आज इस एरिया में पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। यहां पानी सप्लाई की समस्या बढ़ती जा रही है। विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

- नवीन सुथार, आजाद नगर निवासी
नहर आने के बाद टैंक को भरने का काम किया जा रहा है। हमारी ओर से सप्लाई सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है। वीरवार से पानी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। कई कॉलोनियों में रात के समय में भी पानी की सप्लाई छोड़ी जाएगी।
- विनोद शर्मा, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed