{"_id":"693481c6777602aef708cb79","slug":"city-security-depends-only-on-112-and-cctv-at-night-hisar-news-c-21-1-hld1018-765304-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रात में सिर्फ 112 और सीसीटीवी के भरोसे शहर की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रात में सिर्फ 112 और सीसीटीवी के भरोसे शहर की सुरक्षा
विज्ञापन
हिसार जिंदल चौक पर खड़ी पुलिस की पीसीआर गाड़ी।
हिसार। शहर की सुरक्षा व्यवस्था रात में केवल हेल्पलाइन नंबर डायल 112 और सीसीटीवी कैमरों की ऑनलाइन निगरानी के सहारे ही चल रही है। अमर उजाला टीम ने शनिवार रात 9 बजे से 10:15 बजे तक जिंदल चौक से रोडवेज बस अड्डा तक सभी प्रमुख पुलिस पोस्ट, यातायात केबिन और चौकियों का जायजा लिया।
इस दौरान केवल पक्के नाके और एडीजीपी आवास के पास पुलिस मौजूद मिली, जबकि अधिकांश स्थानों पर यातायात पुलिस के केबिन सूने पड़े थे। नतीजतन, आम वाहन चालक ही नहीं, नशाखोरी में लिप्त लोग भी मनमानी करते दिखाई दिए। सर्दियों में रात लंबी होने के कारण चोरी, नशाखोरी और अन्य अपराधों में बढ़ोतरी की आशंका रहती है। ऐसे में पुलिस की अनुपस्थिति सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।
जिंदल चौक - दो पीसीआर दिखीं सक्रिय
रात 9 बजे जिंदल चौक पर चार पुलिसकर्मी तैनात मिले। इनके साथ 112 की दो पीसीआर भी मौजूद थीं। पुलिसकर्मी ऑनलाइन पोर्टल पर पहले मिली सूचनाओं और उन पर हुई कार्रवाई का विवरण दर्ज कर रहे थे। कुछ वाहनों की तलाशी भी ली जा रही थी, जबकि अधिकांश वाहन बिना रोक-टोक गुजरते रहे।
विज्ञापन
डाबड़ा चौक - ट्रैफिक पोस्ट पर ताला, नशे में लोग भी दिखे
डाबड़ा चौक पर रात करीब 9:15 बजे तक जाम लग रहा था, लेकिन यातायात पुलिस पोस्ट पर ताला लटका मिला। सभी दिशाओं से वाहनों की आवाजाही थी। कई लोग अंडा, नमकीन, मूंगफली आदि खरीदते देखे गए, जिनमें से कुछ नशे की हालत में थे।
कैंप चौक - सूना चेकपोस्ट, ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार
यहां यातायात पुलिस चेकपोस्ट बंद मिला। फ्लेमिंगो परिसर के प्रवेशद्वार की तरफ सन्नाटा था, जबकि ओवरब्रिज पर वाहनों की रफ्तार जारी थी।
मटका चौक - कहीं पुलिस नहीं
मटका चौक पर पुलिस मौजूद नहीं थी। अन्य चौराहों की तुलना में यहां आवाजाही कम थी।
फव्वारा चौक - पोस्ट बंद, एडीजीपी आवास के पास दिखा पुलिसकर्मी
फव्वारा चौक पर यातायात पुलिस की चौकी बंद मिली। इसके सामने एडीजीपी आवास में एक तैनात कर्मचारी कागजी काम करता स्पष्ट दिखाई दिया।
रानी लक्ष्मीबाई चौक - बत्ती बंद, वाहन फर्राटे से दौड़े
रानी लक्ष्मीबाई चौक पर पुलिस पोस्ट बंद थी। लालबत्तियां भी बंद थीं, जिससे वाहन चालकों को अधिक सावधानी से गुजरना पड़ा।
बीकानेर चौक - दिन में पुलिस, रात में खाली सड़कें
दिन में जहां पुलिस पैदल और छोटे वाहनों को रास्ता देती है, वहीं रात में बिना रुके वाहन गुजरते रहे। बाजार बंद होने से राजगुरु मार्केट में सन्नाटा था।
नागौरी गेट - सबसे व्यस्त चौक भी रहा खाली
दिनभर यहां भारी भीड़ रहती है, लेकिन रात 9 बजे यातायात चौकी बंद मिल गई। चारों तरफ से वाहनों की आवाजाही सुचारू थी।
तलाकी गेट - दिन का जाम, रात में पुलिस गायब
तलाकी गेट जिन्हें जाम के लिए जाना जाता है, वहां दिन में पुलिस तैनात रहती है। लेकिन रात में चेकपोस्ट बंद मिला।
रोडवेज बस अड्डा - दिन का जाम, रात में सन्नाटा
बरवाला मोड़ तक दिन भर भारी जाम लगता है, जिस कारण पुलिस तैनात रहती है। पर रात में यहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। हालांकि लगाए गए सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं और उनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है।