{"_id":"67cf3c0f5d85a02e2f095382","slug":"city-council-house-and-budget-meeting-will-be-held-today-hisar-news-c-21-hsr1020-582649-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज होगी नगर परिषद की हाउस व बजट की बैठक, रखे जाएंगे विकास कार्यों के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज होगी नगर परिषद की हाउस व बजट की बैठक, रखे जाएंगे विकास कार्यों के प्रस्ताव
Tue, 11 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद के चेयरमैन कार्यालय में मंगलवार को हाउस व बजट की बैठक होगी, जिसमें शहर व वार्डों के विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा जाएगा। बैठक में कुछ मुद्दों को लेकर हंगामा होने की संभावना भी रहेगी। हाउस की बैठक एक वर्ष के बाद आयोजित होगी।
बैठक को लेकर बीते दिनों चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी की तरफ से पार्षदों से उनके वार्डों के विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया था। तकनीकी शाखा के अधिकारियों से उन विकास कार्यों की एस्टीमेट बनवाकर उन्हें हाउस की बैठक में रखा जाएगा। बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। वहीं नगर परिषद की अकाउंट शाखा की तरफ से बजट भी पेश किया जाएगा। हाउस व बजट की बैठक एकसाथ होगी। यह मंगलवार को ही पता लगेगा की बैठक पास होती है या नहीं। बता दें कि 14 फरवरी को नगर परिषद की बजट की बैठक हुई थी। बैठक का पार्षदों ने बहिष्कार किया था।
पार्षदों का कहना था कि परिषद की हाउस की बैठक एक वर्ष से नहीं हुई। ऐसे में पार्षद अपने वार्डों की समस्या का समाधान नहीं करवा पा रहे हैं। पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर आरोप लगाए थे और कहा था कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं है। पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, रुके हुए कामों को लेकर बैठक का बहिष्कार किया था। जिसके बाद हाउस की बैठक व बजट बैठक को एकसाथ बुलाया जा रहा है। बजट की बैठक 31 मार्च से पहले की जानी अनिवार्य है।