फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   City buried under a mountain of 400 tonnes of garbage; sanitation services remained stalled for the second consecutive day.

Hisar News: 400 टन कचरे के ढेर में घिरा शहर, दूसरे दिन भी ठप रही सफाई व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
City buried under a mountain of 400 tonnes of garbage; sanitation services remained stalled for the second consecutive day.
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चल के पुराने सब्जी मंडी के पास लगे गंदगी के देर में मुंह मारते पश
हिसार। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। दो दिनों में शहर में करीब 400 टन कचरा जमा हो गया। निगम क्षेत्र में न तो कचरा उठाया गया और न ही सफाई हुई।
विज्ञापन

निगम की अन्य शाखाओं का कामकाज भी प्रभावित रहा जिससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन नक्शे, फायर एनओसी और प्रॉपर्टी टैक्स सहित कई सेवाएं ठप रहीं। कर्मचारी सुबह नौ बजे नगर निगम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद निगम कार्यालय से फव्वारा चौक तक विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कहा कि मांगों पर सहमति के बावजूद उन्हें लागू नहीं किया जा रहा। सचिव अनिल डोली ने कहा कि कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर हैं। फायर ब्रिगेड कर्मचारी प्रधान राजेश महला ने कर्मचारियों को उनका अधिकार देने की मांग उठाई, जबकि सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक सैनी ने विभागों के निजीकरण का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को भी सुबह नौ बजे नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन में राज्य उपकोषाध्यक्ष राजेश बागड़ी, धर्मपाल, सोहनलाल, रामदिया, अजीत, सागर, मनदीप, संदीप, सोमवीर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
ये काम रहे प्रभावित
विवाह, जन्म व निवास प्रमाण पत्र।
प्रॉपर्टी टैक्स जमा।
फायर एनओसी।
भवन नक्शों की मंजूरी।
संपत्ति बिक्री के लिए एनओसी।
सीवरेज व सफाई संबंधी शिकायतों का निस्तारण।
सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग।
निगम का ब्योरा
पक्के कर्मचारी : 131
पे-रोल कर्मचारी : 535
वार्ड 1-10 में डोर-टू-डोर एजेंसी कर्मी : 166
वार्ड 11-20 में डोर-टू-डोर एजेंसी कर्मी : 169
बाजारों की सफाई के लिए एजेंसी कर्मी : 224
एचएसवीपी सेक्टरों की सफाई के लिए एजेंसी कर्मी : 82
प्रतिदिन उठने वाला कचरा : 200 टन
वार्ड 1-10 में कचरा उठाने वाली गाड़ियां : 75
वार्ड 11-20 में कचरा उठाने वाली गाड़ियां : 74
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed