{"_id":"654927f337bb20eb7e0a4670","slug":"city-air-still-very-bad-as-aqi-declines-hisar-news-c-21-hsr1005-255403-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एक्यूआई में गिरावट पर शहर की हवा अभी भी बहुत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एक्यूआई में गिरावट पर शहर की हवा अभी भी बहुत खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अभी भी शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब की श्रेणी में है। इससे पहले लगातार 5 दिनों तक एक्यूआई खतरनाक की श्रेणी में था। बता दें कि एक नवंबर को शहर में एक्यूआई का स्तर 400 के आंकड़े को पार कर गया था, जो यह दर्शाता है कि शहर में प्रदूषण की स्थिति काफी गंभीर है। विशेषज्ञों की मानें तो प्रदूषण की यह स्थिति स्वस्थ मनुष्य को भी प्रभावित करती है।
शाम होते-होते फिर से बढ़ने लगा एक्यूआई
सोमवार सुबह एक्यूआई का आंकड़ा 400 के नीचे आ गया। दोपहर 12 बजे यह 370 पर पहुंच गया। मगर शाम होते-होते यह फिर से बढ़ने लगा और रात 10 बजे तक 387 पर पहुंच गया। हालांकि दिन भर पीएम 2.5 का स्तर 500 पर बना रहा।
निर्माण कार्य जारी, उड़ रही धूल
शहर का एक्यूआई एनसीआर के कई शहरों के बराबर है। प्रदेश सरकार ने एनसीआर में निर्माण कार्यों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है ताकि प्रदूषण से राहत मिले। मगर हिसार में अभी तक जिला प्रशासन ने इसे लेकर कोई कदम नहीं उठाया है। निर्माण कार्य चल रहे हैं और वहां धूल उड़कर हवा में मिल रही है। जगह-जगह कूड़ा भी जलाया जा रहा है।