फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cities should become safe for half the population, health services should be better

Hisar News: आधी आबादी के लिए शहर बने सुरक्षित, स्वास्थ्य सेवाएं हों बेहतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cities should become safe for half the population, health services should be better
नारायणी फाउंडेशन की सदस्य।
हिसार। महिलाओं के लिए शहर को सुरक्षित बनाया जाए। पिछले दिनों शहर में काफी चेन स्नेचिंग की घटनाएं हुईं, जिनमें महिलाओं को ही निशाना बनाया गया। निकाय चुनाव को लेकर आधी आबादी ने अमर उजाला के साथ अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के मतदाताओं में आधी संख्या महिला मतदाताओं की हैं। ऐसे में किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए महिला मतदाताओं और उनसे जुड़े मुद्दों की अनदेखी नहीं की जा सकती है। यही नहीं इस बार निकाय चुनाव में काफी संख्या में महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रही हैं।
विज्ञापन

पूनम नागपाल का कहना है कि शहर में महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिले। इसे लेकर पीसीआर की गश्त बढ़ाई जाए। पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। पूजा लांबा का कहना है कि शहर में बेसहारा पशुओं का काफी आतंक फैला हुआ है। इनके कारण आए दिन हादसा हो रहा है। जो भी उम्मीदवार मेयर चुनकर आए, वह इस समस्या का स्थायी समाधान करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीटा नागपाल का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए। खासकर सरकारी अस्पतालों में, जहां जरूरतमंद लोग उपचार के लिए आते हैं। सुलोचना का कहना है कि शहर में जलभराव की काफी गंभीर समस्या है। इस कारण से बारिश के दिनों में शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर की जनता जिसे भी मेयर पद पर बैठाए, वह इस समस्या पर जरूर ध्यान दे।
शीतल सैनी ने कहा कि शहर की सड़कों की समय-समय पर सुध ली जानी चाहिए। लोगों को सड़क बनाने के लिए ही धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ता है। सड़कें किसी भी शहर की जान होती हैं। ज्योत्सना असीजा का कहना है कि शहर के सीवर आए दिन ब्लॉक रहते हैं। कई इलाकों में सीवर व्यवस्था दयनीय है। सीवर व पेयजल बुनियादी सेवाओं में आती हैं, इनकी तरफ ध्यान दिया जाना जरूरी है।

सुमनलता के मुताबिक शहर को विकास की काफी जरूरत है। जो भी नया मेयर बने, वह नई विकास योजनाओं को सिरे चढ़ाए। पूनम जांगड़ा का कहना है कि सबसे जरूरी है कि जिसे भी मेयर चुना जाए, वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed