फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CISF Inspector Sunil Khyalia engaged to Olympian Poonam Malik

ओलंपियन पूनम मलिक से सीआईएसएफ इंस्पेक्टर सुनील ख्यालिया की हुई सगाई

Sun, 18 Oct 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
CISF Inspector Sunil Khyalia engaged to Olympian Poonam Malik
पूनम मलिक अपने मंगेतर सुनील ख्यालिया के साथ सगाई की रस्म निभाते हुए। - फोटो : Hisar
ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी उमरा की बेटी पूनम मलिक की रविवार को सगाई हुई। इस दौरान घर पर साधारण कार्यक्रम रखा गया और परिवार के लोग ही शामिल हुए। हालांकि शादी की अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन

पूनम की सगाई गोरछी निवासी सुनील ख्यालिया के साथ हुई है। सुनील दिल्ली में सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि पूनम भी आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पूनम के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खिलाड़ी भी पूनम को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

अभी कोई टूर्नामेंट नहीं, फिलहाल फिटनेस पर ध्यान
हॉकी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं पूनम मलिक का कहना है कि अभी कोई भी टूर्नामेंट नहीं है। ऐसे में वह घर पर ही फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। गौरतलब है कि पूनम ने हॉकी में न केवल अपने गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की झोली में पदक डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम की उपलब्धियां
- वर्ष 2013 में जूनियर वर्ल्ड कप में कांस्य पदक।
- वर्ष 2014 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक।
- वर्ष 2016 में ओलंपिक में हिस्सेदारी।
- वर्ष 2016 में एशियन चैंपियन ट्रॉफी में स्वर्ण पदक।
- वर्ष 2017 में वर्ल्ड लीग राउंड-थ्री में स्वर्ण पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed