फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Children will be given anti-polio medicine

Hisar News: 997 बूथों पर 2 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियोरोधी दवा

Sun, 03 Mar 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 03 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Children will be given anti-polio medicine
हिसार। सरकार की तरफ से 2 साल बाद पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पोलियो के 12 केस मिले हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर दवा पिलाने की शुरुआत की जा रही है। जिले में रविवार से राष्ट्रीय सघन पोलियोरोधी अभियान के तहत 5 साल तक के बच्चों को दो बूंद दवा की पिलाई जाएगी। जिले में 997 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। जिन पर 2,04,719 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय सघन पोलियोरोधी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3 मार्च को पोलियो बूथ और 4 व 5 मार्च को घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। अभियान के तहत पूरे जिले को कवर किया जाएगा। एक भी बच्चा पोलियोरोधी खुराक लेने से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान में कुल 1086 टीमें हैं। ग्रामीण एरिया में 638 और शहरी एरिया में 359 बूथ बनाए गए हैं। 3 मार्च को बनाए गए बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। चार और पांच तारीख को टीम में घर-घर जाकर जो बच्चा खुराक से वंचित है उसको दवा दी जाएगी। इसके अलावा 139 मोबाइल टीम बनाई गई हैं। हर बूथ पर 4 सदस्यों और मोबाइल टीम पर दो सदस्यों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed