फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's Flying Squad Raids, Uncovers Illegal Alcohol Sale from a Shack in the New Vegetable Market

Hisar News: नई सब्जी मंडी में झुग्गी से अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Flying Squad Raids, Uncovers Illegal Alcohol Sale from a Shack in the New Vegetable Market
जांच के लिए पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। 
हिसार। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सीएम फ्लाइंग टीम ने शुक्रवार शाम कार्रवाई करते हुए नई सब्जी मंडी के अंदर बनी एक झुग्गी में रेड कर अवैध रूप से बेची जा रही शराब बरामद की। यह कार्रवाई आबकारी एवं कराधान विभाग और स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि हिसार की नई सब्जी मंडी के अंदर सार्वजनिक स्थान पर एक झुग्गी में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इससे सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए आने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शराब पीने वाले लोग राहगीरों और महिलाओं को परेशान करते थे, जिससे मंडी का माहौल खराब हो गया था। हालात ऐसे हो गए थे कि महिलाएं सब्जी मंडी में आने से झिझकने लगी थीं, जिससे दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा था।
विज्ञापन


जांच के दौरान वहां प्रेम कुमार निवासी श्यामलाल ढाणी मिला। उसकी मौजूदगी में की गई तलाशी में बड़ी संख्या में शराब की भरी और खाली बोतलें बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रिंकू पंडित नामक व्यक्ति के कहने पर सब्जी मंडी के अंदर अवैध रूप से शराब बेचता था और इसके बदले उसे कुछ पैसे दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर शराब की बिक्री कर रहे थे। इस संबंध में आबकारी विभाग की ओर से एचटीएम थाना पुलिस को शिकायत दी गई है, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम में आबकारी एवं कराधान विभाग की एईटीओ सुमन देवी, आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार, ईएसआई कृष्ण कुमार, एएसआई सुरेंद्र कुमार तथा हेड कांस्टेबल विजय और जितेंद्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed