फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's flying squad raided Hansi Parishad and Barwala Municipality office, 15 employees found absent

Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने हांसी परिषद और बरवाला पालिका कार्यालय पर मारा छापा, 15 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided Hansi Parishad and Barwala Municipality office, 15 employees found absent
हांसी, बरवाला। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को हांसी नगर परिषद और बरवाला नगरपालिका कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान हांसी में 13 और बरवाला में दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले। टीम ने कार्यालय की बिल्डिंग, सेनेटरी व प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच का रिकॉर्ड भी खंगाला। इस दौरान लंबित मिली फाइलों का रिकॉर्ड जब्त किया है। वहीं, अनुपस्थित मिले कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यालय में मौजूद कार्यकारी अधिकारी राजाराम ने सीएम फ्लाइंग को सभी तरह के रिकॉर्ड उपलब्ध करवाए। टीम एसआई ईश्वर सिंह के नेतृत्व में कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ आशीष कुंडू को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। यहां पर उन्होंने सबसे पहले कर्मचारियों की हाजिरी का रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर चेक करने के दौरान वहां पर 13 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनमें 5 कर्मचारी पक्के हैं, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत है और पांच प्रशिक्षुक गैरहाजिर मिले। 2 सफाई कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले, जिनमें एक कच्चा व एक पक्का कर्मचारी हैं। टीम शाम 3:30 बजे तक नगर परिषद कार्यालय में रिकॉर्ड खंगाल रही थी।
विज्ञापन



बता दें कि 2 दिन पहले ही नगर परिषद कार्यालय में चोर घुसे थे। चोरों ने कार्यालयों के गेट पर लगे शीशे तोड़ दिए थे। तब आशंका जताई गई थी कि यहां से रिकाॅर्ड गायब हो सकता है। अब यहां पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने रेड की है। टीम के अधिकारियों का कहना है कि यह रूटीन की प्रक्रिया है। इस दौरान कुछ लोगों ने टीम के समक्ष शिकायत भी की। लोगों का कहना था कि वह कई दिन से नगर परिषद कार्यालय नरवर डिटेल्स ब्रांच में आ रहे हैं लेकिन काम नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित दस्तावेज खंगाले

बरवाला। नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। इस दौरान टीम में शामिल नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा, एसआई चंद्रभान, एसआई रणधीर सिंह, एसआई जयवीर सिंह ने कर्मचारियों की हाजिरी जांची। इस दौरान एक क्लर्क व एक बेलदार गैरहाजिर मिले। इसके अलावा टीम ने वहां मौजूद नगर पालिका सचिव से प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed