फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's flying squad raided the warehouse, found illegal stock of 294 bags of DAP

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गोदाम पर मारा छापा, डीएपी के 294 बैग का मिला अवैध स्टॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the warehouse, found illegal stock of 294 bags of DAP
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को गुप्तचर विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर नई अनाज मंडी स्थित एक एग्रीकल्चर स्टोर पर छापा मारा। संयुक्त टीम इसके बाद स्टोर संचालक के दो गोदामों पर पहुंची और वहां से डीएपी के 294 बैग का अवैध स्टॉक पकड़ा। अहम बात यह रही कि दोनों गोदाम कृषि विभाग से अनुमति लिए बिना चलाए जा रहे थे।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि कई एग्रीकल्चर स्टोर संचालक डीएपी बैग का अवैध स्टॉक किए हुए हैं। इस आधार पर मंगलवार दोपहर एसआई अनूप सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता कार्रवाई के लिए दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर विभाग के डीआई जलधीर सिंह और उनकी टीम के अलावा कृषि विभाग के एसएमएस डॉ. रणसिंह और एसडीओ डॉ. कृष्ण कुमार को साथ लेकर नई अनाज मंडी स्थित हरित एग्रीकल्चर स्टोर पर दबिश दी गई। मौके पर स्टोर संचालक रवि कुमार मौजूद मिला।
विज्ञापन

वहां, जांच करने के बाद टीम ने रवि कुमार को साथ लेकर उसके चिड़िया रोड व चंपापुरी कॉलोनी स्थित गोदाम पर छापा मारा। चिड़िया रोड गोदाम पर डीएपी के 45 और चंपापुरी स्थित गोदाम पर 249 बैग पाए गए। स्टॉक रजिस्टर की जांच करने पर इन बैग का विवरण नहीं मिला। वहीं, कृषि विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को बताया कि संचालक ने इन गोदाम की विभाग से अनुमति नहीं ली है। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कृषि विभाग को अगली कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे चली कार्रवाई से मचा हड़कंप
संयुक्त टीम ने दोपहर दो बजे कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई शाम पांच बजे पूरी हुई। इससे पहले तीन घंटे तक संयुक्त टीम के कार्रवाई करने से एग्रीकल्चर स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा है और कुछ तो अपने प्रतिष्ठानों को दोपहर को ही बंद कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed