फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's flying squad filled base oil samples in Adampur, Ghudsal

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आदमपुर, घुड़साल में भरे बेस ऑयल के सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad filled base oil samples in Adampur, Ghudsal
तेल का सैंपल लेते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Hisar
मंडी आदमपुर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को आदमपुर और घुडसाल में बेस ऑयल को डीजल बताकर बेचने की शिकायत पर कार्रवाई की। दोपहर करीब ढाई से शाम करीब साढ़े पांच बजे तक जांच की। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सैंपल लिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम हिसार के निरीक्षक इंद्र सिंह ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ गांव घुड़साल में आइरिस ट्रेडिंग कंपनी की जांच की। इसके बाद टीम आदमपुर बाईपास स्थित किशनलाल लखीराम के गोदाम में पहुंची। टीम में एसआई रणधीर सिंह, एएसआई राजबीर सिंह, धर्मवीर, खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षक रामनरेश, रमेश और उप निरीक्षक जयदीप शामिल रहे। प्रशासन को इन गोदामों में नकली डीजल बिकने की शिकायत मिली थी। टीम ने दोनों जगह पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाला। मालिकों ने उनके पास इस ऑयल की बिक्री का लाइसेंस होने की बात कही। टीम ने गोदाम के टैंकों की जांच की। फर्म के मालिकों ने बताया कि उनके पास राज्य सरकार की ओर से जारी लाइसेंस हैं। निरीक्षक इंद्र सिंह ने बताया कि जांच के लिए बेस ऑयल का सैंपल लिया गया है। यह केमिकल किस काम आता है, इस बारे में पुलिस प्रशासन जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने उपायुक्त को सौंपा था ज्ञापन
नकली डीजल की बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर गत दिनों ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने डीसी को ज्ञापन सौंपा था। एसोसिएशन ने इस दिशा में कदम नहीं उठाने पर 15 नवंबर को पेट्रोल पंपों के हड़ताल पर जाने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले भी 2 लोगों को किया था काबू
पुलिस टीम ने अगस्त में 2 गाड़ियों में हजारों लीटर बेस ऑयल तेल सहित गाड़ी चालकों को काबू किया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गाड़ी चालक प्रदीप व सतीश के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने उस दौरान आयशर गाड़ी के चालक प्रदीप को काबू कर गाड़ी से 220-220 लीटर के 20 ड्रम व पिकअप गाड़ी के चालक सतीश को काबू कर गाड़ी से 220-220 लीटर के 11 ड्रम व ड्रमी में 120 लीटर तेल बरामद किया था।

पेट्रोल पंप पर कार्रवाई के लिए पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद

पेट्रोल पंप पर कार्रवाई के लिए पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद - फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed